अब बस मोबाइल फोन के जरिए एक क्लिक पर वाट्सएप पर ही चेक कर पाएंगे बैंक बैलेंस, स्टेटमेंट और विभिन्न सेवाएं
<p><em>स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्स एप सेवाएं शुरू की है। व्हाट्स एप पर अब एसबीआई ग्राहकों बैंक बैलेंस समेत कई सेवाएं मिल सकती हैं। इस सेवाओं का फायदा सेविंग अकाउंट यानी बचत खाता धारक और क्रेडिट कार्ड धारक (Credit Card) ले सकते हैं।</em></p>
जो एसबीआई ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए सबसे पहले अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना होगा।
ऐसे उठा सकते हैं एसबीआई वाट्सऐप बैंकिंग लाभ
- एसबीआई की वाट्सऐप बैंकिंग सर्विस का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपना खाता नंबर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए WAREG टाइप करें और स्पेस देकर अकाउंट नंबर लिखें. उदाहरण के लिए WAREG 327330... और फिर इसे 7208933148 पर एसएमएस भेजना होगा। ग्राहकों एसएमएस उसी नंबर से भेजना हो जो बैंक अकाउंट से लिंक है।
- अब आप अपने मोबाइल में +919022690226 नंबर सेव करें।
- सेव करने के बाद इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें.
बैंक 3 विकल्प भेजेगा- Get Balance, Get Mini Statement और Other Services का.
आप अपनी जरूरत के मुताबिक विक्ल्प चुनें और सेवा का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?