‘आदिपुरुष’ की आचोलना करने पर पिटाई... दर्शक को प्रभास के फैन्स ने धुना
<p><em><strong>प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिएक्शंस दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दर्शक हैदराबाद थिएटर के बाहर ‘आदिपुरुष’ की आलोचना करने पर बुरी तरह से पीटा गया।</strong></em></p>
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शंस भी सामने आने लगे हैं। रामायण की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म ने लंबे समय से सुर्खियां बटोर रखी है। यह फिल्म अपने शानदार वीएफएक्स के लिए काफी चर्चा में है। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद से इसे लेकर लोगों के मिक्स्ड रिव्यू सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट का मजाक उड़ाया है।
वैसे तो ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग फिल्म को लेकर अपना विचार रख रहे हैं। लेकिन हैदराबाद में पब्लिक रिव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो इस वक्त इंटरनेट की सुर्खियों में है। दरअसल एक शख्स फिल्म देखने के बाद फिल्म ‘आदिपुरुष’ की बुराई करने लगा, जिसे बाद प्रभास के फैन्स मिलकर उनपर टूट पड़े और उस शख्स की बुरी तरह धुनाई कर डाली।
मीडिया से हो रही बातचीत में ये शख्स कहता नजर आ रहा है, ‘इस फिल्म में इन्होंने प्ले स्टेशन गेम्स के सारे मॉन्सटर्स को रख लिया है। हनुमान को छोड़कर बैकग्राउंड स्कोर और इधर-उधर के कुछ 3डी शॉट्स को छोड़कर इसमें कुछ भी नहीं।’ जब उनसे राघव के तौर पर प्रभास के परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह गेटअप उनपर बिल्कुल सूट नहीं हो रहा। बाहुबली में वो किंग की तरह दिखे हैं और उसमें एक रॉयल्टी भी है। उसमें रॉयल्टी देखने के बाद उन्होंने इस रोल को चुना। ओम राउत ने प्रभास को अच्छी तरह से दिखाया ही नहीं है।’
शख्स पर झपट पड़े प्रभास के फैन्स
जैसे ही इस शख्स ने अपने विचार को मीडिया के सामने रखा, उनके चारों ओर मौजूद लोग उस पर झपट पड़े और थप्पड़-मुक्के चलाने लगे। आखिरकार जैसे-तैसे उस शख्स को उन लोगों से बचाया गया। सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ को लेकर यूजर्स दो ग्रुप में बंटे हैं। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है तो कइयों ने विजुअल इफेक्ट्स को क्रिटिसाइज भी किया है। हालांकि फिल्म का जब फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ था तो लोगों ने विजुअल इफेक्ट्स की जमकर आलोचना की थी। हालांकि, काफी एडिटिंग और विजुअल इफेक्ट्स में बदलाव के बाद आखिरकार अब फिल्म को रिलीज किया गया है।
What's Your Reaction?