कितना बेतुका टीवी सीरियल ! सात बार एक ही आदमी से शादी, 3 बार मरकर जिंदा हुई अविका

<p><em><strong>एक्ट्रेस अविका गौर ने बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनाई और अब वो बॉलीवुड फिल्म &lsquo;1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट&rsquo; से डेब्यू कर रही हैं। अविका ने हाल ही में एक बातचीत में &lsquo;ससुराल सिमर का&rsquo; से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और इसे अब तक का सबसे घटिया रोल बताया।</strong></em></p>

कितना बेतुका टीवी सीरियल ! सात बार एक ही आदमी से शादी, 3 बार मरकर जिंदा हुई अविका
12-06-2023 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक्ट्रेस अविका गौर को किसी लंबे परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की शुरुआत कर दी और घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गईं। अविका ने हिट शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका निभाने के बाद स्टारडम हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ में काम किया जिसमें उन्होंने रोली भारद्वाज की भूमिका निभाई। यह शो भारतीय टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पसंदीदा शो में से एक था और इसने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की। अब जबकि अविका अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘1920ः हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वह हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में नजर आईं।
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अविका से उनके उस रोल के बारे में पूछा गया जो उन्हें डराती है, तब उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ से रोली का नाम लिया। अविका ने शो में की गई ‘अजीब चीजों’ को बताया और कहा, ‘इस सीरियल में मैंने एक भूत से कहा है कि वह कानून को अपने हाथ में न लें। मुझे एक त्रिशूल से मारा गया है। मैं इस दौरान कई चीजों से गुजरी हूं। मैं तीन बार मरकर वापस आ चुकी हूं और 50 बार किडनैप हो चुकी हूं। मैंने छह या सात बार शादी भी की थी।’ इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शादी एक ही आदमी से तीन बार हुई थी।
अविका की नई फिल्म
अविका की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ है। इसे महेश भट्ट ने लिखा है और कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में बनी है। भट्ट परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अविका के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की। 1920- लोनेरेंजर प्रोडक्ट्स और हाउसफुल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले ‘हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ बनाई गई। यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
अविका गौर की साउथ फिल्में
अविका पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी हैं। 2013 में उन्होंने ‘उय्यला जम्पाला’ के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत की। अविका ने ‘सिनेमा चूपिष्ठ मावा’, ‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’, ‘एकादिकी पोथावु चिन्नावदा’, ‘राजू गरी गढ़ी 3’, और ‘नेट’ सहित सफल साउथ फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म ‘आई गो टू स्कूल’ के साथ कजाकिस्तान में भी शुरुआत की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।