मोदी चाहें तो मानगढ़ बन सकता है राष्ट्रीय महत्व का स्मारक 

<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र को भेजा रिमाइंडर, एक &nbsp;नवम्बर को बांसवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री</strong></em></p>

मोदी चाहें तो मानगढ़ बन सकता है राष्ट्रीय महत्व का स्मारक 
23-10-2022 - 12:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बांसवाड़ा का मानगढ़ धाम जल्द ही देश के पर्यटन नक्शे पर चमक सकता है। एक नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे के लिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को दो बार पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की मांग की है। 
मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर मानगढ़ धाम के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम के विकास के लिए राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। 
प्रधानमंत्री को लिखा स्मरण पत्र
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि वर्ष 1913 में मानगढ़ में गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना ने फायरिंग की। इस फायरिंग में 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। 
बैठक में कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला, जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़, जिला कलक्टर बांसवाड़ा प्रकाश चन्द शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक एचसीएम रीपा टीकमचन्द बोहरा, निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय डॉ. महेन्द्र खड़गावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।