दिवाली से पहले भारत में जला दुनिया का सबसे बड़ा दीया... बना गिनीज बुक विश्व रिकार्ड

<p><em><strong>करीब 1,000 किलो स्टेनलेस स्टील से बने इस दीये में साढ़े तीन हजार लीटर से भी ज्यादा तेल भरा गया।</strong></em></p>

दिवाली से पहले भारत में जला दुनिया का सबसे बड़ा दीया... बना गिनीज बुक विश्व रिकार्ड
23-10-2022 - 12:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब के मोहाली में शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया गया। एकता और शांति का संदेश देते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस आयोजन के लिए 10,000 से अधिक नागरिकों ने तेल का योगदान दिया। यह तेल भी कोई इंडस्ट्रियल वेस्ट नहीं था बल्कि पूरी तरह से बीज से निकाला गया। मतलब कि जैविक तेल, जो हम दीपावली में इस्तेमाल करते हैं।
एक हजार किलो स्टील से बना है यह दीया
इस दीये को करीब 1,000 किलो स्टील से बनाया गया है। इस दीये का व्यास 3.37 मीटर का है। उसमें करीब 3,560 लीटर तेल भरा गया। आयोजकों का कहना है कि इसे विश्व शांति, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद के संदेश को फैलाने के लिए प्रज्ज्वलित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।