मनिका बत्रा बनीं एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
<p><em><strong>थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशिया कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया। 44वीं रैंकिंग की स्टार खिलाड़ी ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 23वीं रैंकिंग की चीनी ताइपे की चेन सू-यू को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसी के साथ मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला पैडलर बन गई है।</strong></em></p>
मनिका इस सीजन की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में हैं। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में वर्ल्ड नंबर 7 चेन जिंगटोंग को मात दे दी थी। उनका अगला मुकाबला कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 6-11 11-6 11-5 11-7 8-11 9-11 11-9 से हराया है।
अपनी इस जीत पर ट्वीट के माध्यम से मनिका ने कहा, "मैं दुनिया में नंबर 7 को हराकर वास्तव में खुश हूं, बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना जारी रखूंगा और अगले दौर के लिए इस पर ध्यान केंद्रित रखूंगा। हाल में किसी चीनी खिलाड़ी के खिलाफ यह मेरी तीसरी जीत थी। मेरा समर्थन करने और मुझे प्रोत्साहित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
हालांकि, अन्य भारतीय खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। साथियान, दुनिया में नंबर 39 पर शीर्ष क्रम के भारतीय, जापानी युकिया उदय से से हार गए।
What's Your Reaction?