लगातार भारतीय टीम की नाकामी से नाराज बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को किया बर्खास्त

<p><em><strong>बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है।</strong></em></p>

लगातार भारतीय टीम की नाकामी से नाराज बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को किया बर्खास्त
19-11-2022 - 10:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने हाल ही में हुए टी-20 एशिया कप और टी-20 विश्व कप में बुरी तरह पिटने के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। चयन समिति में चेतन शर्मा (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) में थे। चूंकि अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त हो गया था इसीलिए पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।
बीसीसीआई के फैसले के कारण राष्ट्रीय चयन समिति कार्यकाल बहुत कम दिनों के लिए रहा। इसके कुछ सदस्यों  की नियुक्ति 2020 तो कुछ की 2021 में की गई थी। आमतौर पर एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

बीसीसीआई का मानना है कि चेतन शर्मा के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी-20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी उसे हार ही मिली थी। उल्लेखनीय है कि इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।

बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं चेतन शर्मा

चेतन शर्मा ने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 23 टेस्ट मैच 65 एक दिवसीय मैचों में खेले। वर्ष 1987 में भारत में हुए विश्व कप क्रिकेट में ली गई हैट्रिक को उनके क्रिकेट करियर की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उन्होंने
मात्र 16 साल की उम्र में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उन्होंने 18 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला। दिसंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे खेलते वक्त तो वे 17 वर्ष के थे। चेतन शर्मा ने टेस्ट मैचों में 61 और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 67 विकेट हासिल किये हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।