मनीषा कोइराला ने किया चौंकाने वाला खुलासा: एक्टेªस बोली- सुपरस्टार रजनीकांत ने तबाह किया उनका दक्षिण भारत में फिल्मी करियर

<p><em><strong>अभिनेत्री मनीषा कोइराला एक ऐसी फिल्म स्टार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।&nbsp;</strong></em></p>

मनीषा कोइराला ने किया चौंकाने वाला खुलासा: एक्टेªस बोली- सुपरस्टार रजनीकांत ने तबाह किया उनका दक्षिण भारत में फिल्मी करियर
01-04-2023 - 09:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को लोग भगवान की भांति पूजते हों लेकिन कुछ लोगों के लिए वे किसी विलेन से कम नहीं। इन्हीं में एक नाम बाॅलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी हैं, जिनके मुताबिक फिल्म बाबा में दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अभिनय करने के बाद दक्षिण में उनका करियर समाप्त हो गया।
जी हां, हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने दक्षिण सिनेमा में अपने करियर के बारे में बात की और कहा कि ‘बाबा’ शायद उनकी आखिरी बड़ी तमिल फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई कि उन्हें प्रस्ताव मिलना बंद हो गए।
एक प्रमुख यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मनीषा ने कथित तौर पर कहा, ‘बाबा शायद मेरी आखिरी बड़ी तमिल फिल्म थी। यह उन दिनों इतनी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। मुझे इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। जब यह फ्लॉप हुई, तो मुझे लगा कि दक्षिण की फिल्मों में मेरा करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है। बाबा के फ्लाॅप होते ही उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलना बंद हो गए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अजीब बात है कि फिल्म को जब फिर से रिलीज किया गया, तब यह हिट हो गई। सच ही कहा जाता है कि रजनी सर कभी फ्लॉप नहीं दे सकते। वह काम करने के लिए बेस्ट को एक्टर हैं।
इन फिल्मों में कर चुकी काम
मनीषा इंडियन, बॉम्बे और अलावंधन जैसी साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बाबा का निर्माण और निर्माण रजनीकांत ने ही किया था। फिल्म एक युवक की कहानी के बारे में थी जो नास्तिक है लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह वास्तव में एक हिमालयी संत का पुनर्जन्म है। इस बीच, मनीषा कोइराला को प्रतिष्ठित फिल्मों अकेले हम अकेले तुम, मन, खामोशीः द म्यूजिकल, दिल से, लज्जा, एस्केप फ्रॉम तालिबान आदि में यादगार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह हाल ही में कार्तिक आर्यन अभिनीत शहजादा में देखी गई थीं और अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरी थी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।