विवाह में विघ्नः शादी को चमकदार बनाने के चक्कर में दुल्हन के चेहरे पर फट गई स्पार्कल गन
<p><em><strong>अपनी शादी को यादगार और विशेष बनाने के लिए अपनाए जाने वाले स्टंट इन दिनों आम होते जा रहे हैं लेकिन कभी-कभी वे भयानक रूप से गलत भी हो जाते हैं। </strong></em></p>
महाराष्ट्र की एक शादी में स्टेज पर घटी एक घटना सभी के लिए आंखें खोल देने वाली है। हुआ यूं कि दूल्हा और दुल्हन एक तस्वीर के लिए पोज देते हुए स्पार्कलर गन अपने हाथों में पकड़े हुए थे। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन दुल्हन को यह स्टंट गंभीर रूप से भारी पड़ गया।
अदिति के नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर घटना का वीडियो पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है। 13 सैकंड के इस वीडियो में एक दुल्हन और उसके होने वाले पति को स्टेज पर पोज देते हुए दिखाया गया है। इस जोड़े ने अपने हाथ में स्पार्कलर बंदूकें पकड़ी हुई थी।
ट्रिगर दबाते ही हादसा
इसी बीच, फोटोग्राफर के यस बोलते ही यह कपल इन बंदूकों का ट्रिगर दबाता है। बटन दबाते ही दूल्हे की बंदूक से चिंगारियां निकली लेकिन दुल्हन का स्पार्कलर हाथ में ही फट गया और आग की लपटें उसके चेहरे को झुलसा गई। पल भर में ही खुषियां गायब हो गई और हर कोई दुल्हन की मदद करने के लिए दौड़ा, उसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
यादगार दिन हुआ बर्बाद
वायरल वीडियो को ट्विटर पर कैप्शन के साथ साझा किया गया था, जिसमें लिखा है, ‘लोगों को आखिर क्या हो गया है। इन दिनों वे शादी को पार्टियों की तरह ले रहे हैं और इस तरह वे अपने यादगार दिन को बर्बाद कर रहे हैं।
पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे 469 से अधिक लाइक्स के साथ 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़क गए और कुछ हैरान रह गए।
What's Your Reaction?