बैंक एफडी, एटीएम कार्ड और जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर हो रहे हैं 1 अक्टूबर से कई परिवर्तन

<p>&nbsp;<em>वर्ष 2023 का सितंबर का महीना आज 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। कल से &nbsp;अक्टूबर महीना शुरू हो जाएगा लेकिन इस महीने की शुरुआत से ही कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव हो जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव आम व्यक्ति की जेब पर पड़ने वाला है। अक्टूबर की शुरुआत से ही टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) नियम, एसबीआई समेत कई बैकों की स्पेशल एफडी डेडलाइन, नये डेबिट कार्ड नियम में बदलाव हो रहे हैं।</em></p>

बैंक एफडी, एटीएम कार्ड और जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर हो रहे हैं 1 अक्टूबर से कई परिवर्तन
30-09-2023 - 05:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नये टैक्स कलेक्शन एट सोर्स नियम में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत के तहत टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) की नयी दरें 1 अक्टूबर, 2023 से लागू हों जाएंगी यानी 1 अक्टूबर से विदेश यात्रा, विदेशी शेयरों और म्यूचुअल फंड्स में निवेश पर टीसीएस के नये नियम लागू होंगे। टीसीएस के नियम एक सीमा से ज्यादा खर्च पर ही लागू होंगे।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड में नेटवर्क का चुनाव

ग्राहक अक्टूबर से अपनी पसंद के मुताबिक यह तय कर सकेंगे कि उन्हें रुपे कार्ड (RuPay Card) लेना है या फिर वीजा (Visa) या मास्टर कार्ड (Master Card)।  आरबीआई के नये प्रस्ताव अनुसार कार्ड जारी करने वाले बैंकों और नॉन-बैंकिंग इकाइयों को अपने ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प देना होगा।

एसबीआई की वीकेयर स्कीम की अंतिम तिथि
वरिष्ठ नागरिक अब 1 अक्टूबर 2023 से एसबीआई के वीकेयर स्कीम में निवेश नहीं कर पाएंगे  क्योंकि निवेश की तारीख 30 सितंबर 2023 है।

आईडीबीआई बैंक अमृत महोत्सव एफडी की आखिरी तारीख
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश कर ज्यादा ब्याज अर्जित करना चाहते हैं तो आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी एफडी करवा सकते हैं। इस बैंक ने अधिक ब्याज देने वाली अपनी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) में निवेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले ये समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी जिसे 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी की अंतिम तिथि
पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने ज्यादा ब्याज दर देने वाली स्पेशल एफडी स्कीम- Ind Super 400 और Ind Supreme 300 Days की समय सीमा 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दी है।

एलआईसी पॉलिसी रिवाइवल कैंपेन
अगर आपकी एलआईसी (LIC) की पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने लैप्‍स पॉलिसी को दोबारा चालू करने का मौका अपने ग्राहकों को देने के लिए स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन (LIC Special Revival Campaign) शुरू की है। पहली सितंबर से शुरू हुई यह स्‍कीम 31 अक्‍टूबर, 2023 तक चलेगी।

डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने की डेडलाइन
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को 3 महीने के लिए यानी 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले नॉमिनी ऐड करने की लास्ट डेट 30 सितंबर थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।