मौसम : बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड और कोहरे के लिए रहिये तैयार
<p><em><strong>मौसम : उत्तर पश्चिमी हवा के रुख से अब नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में मौसम का मिजाज फिर से बुदलने के आसार हैं। </strong></em></p>
राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर पश्चिमी हवा के रुख से अब नवंबर के दूसरे सप्ताह के शुरूआत में मौसम का मिजाज फिर से बदलने के आसार है। आगामी दिनों में मौसम विभाग कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जता रहा है। इसी के साथ कोहरे के साथ तापमान के गिरावट के भी आसार हैं। हालांकि नवंबर में शीतलहर हा प्रकोप प्रदेश के मौसम पर हावी नहीं होगा।
नवंबर में मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विभाग जयपुर निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि राजस्थान में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इसके चलते मंगलवार-बुधवार को राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
पांच डिग्री तक हो सकती गिरावट
नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की माने तो नवंबर में सामान्य लेकिन दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?