मौके पर नजर गड़ाए रखें, बीस हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी यह टेक कंपनी

<p><em><strong>कोरोना के कठिन दौर से उबरने की कोशिश में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कुछ कंपनियों ने नई नौकरियों पर रोक लगा दी। लेकिन, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की कुछ भारतीय कंपनियां नई भर्तियां करना चाह रही हैं। देश की प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) अगले एक &nbsp;वर्ष में 20 हजार से अधिक भर्तियों की योजना बना रही है।</strong></em></p>

मौके पर नजर गड़ाए रखें, बीस हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी यह टेक कंपनी
05-11-2022 - 11:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी का कहना है, ‘हम अगले एक साल में करीब 20,000 लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। आज हमारे साथ 1.64 लाख लोग का कर रहे हैं, हम अब से बारह महीने में 1,84,000 लोगों की स्ट्रेंथ पर पहुंचेंगे। ’

उल्लेखनीय है कि सूचना प्रोद्यौगिकी क्षेत्र की इस कंपनी ने सितंबर तिमाही में 5,877 लोगों को नौकरी दी थी। जून तिमाही में कंपनी ने 6,862 लोगों को नौकरी दी थी। इसके अलावा कंपनी की नौकरी छोड़ने की दर भी पिछली तिमाही में 22 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत रह गयी है।

तिमाही नतीजों में टेक महिंद्रा का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ वार्षिक आधार पर 4 प्रतिशत गिरकर 1,285 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही के लिए ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13,129.5 करोड़ रुपये रहा  जो क्रमिक रूप से 3.3 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 20.6 प्रतिशत था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।