Mirzapur 3 : आ रही है मिर्जापुर-3, गुड्डू भैया के किरदार की बहुत अहमियत होगी

<p><em><strong>Mirzapur 3 : अमेजॉन प्राइम वीडियो की जानी मानी लोकप्रिय सीरीज में से एक मिर्जापुर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। मिर्जापुर के दो सीजन अब तक रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। यही वजह है कि मिर्जापुर के मेकर्स ने फौरन ही तीसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Mirzapur 3 : आ रही है मिर्जापुर-3, गुड्डू भैया के किरदार की बहुत अहमियत होगी
18-02-2023 - 11:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ के फैंस बीते दो साल से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अमेजॉन प्राइम पर अगले कुछ महीनों में Mirzapur Season 3 रिलीज हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, इसके टीजर पोस्टर के साथ प्राइम वीडियो इंडिया जल्द सीरीज की लॉन्च डेट को अनाउंस कर सकता है।
गुड्डु भैया के किरदार पर होगी नजर
रिपोर्ट्स बताती हैं कि नये सीजन में गुड्डू भैया के किरदार की बहुत अहमियत होगी। ऐसा होना जाहिर भी है क्योंकि यह किरदार अभिनेता अली फजल निभा रहे हैं। इसके अलावा, तीसरे सीजन में मुन्ना भैया की पत्नी जोकि राज्य की मुखिया हैं, उनका किरदार भी निखरकर आ सकता है।
क्या है लेटेस्ट अपडेट
फैंस काफी समय से मिर्जापुर सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सीरीज को लेकर आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में जानकारी दी थी। 5 दिसंबर को किए गए ट्वीट में बताया गया था कि शो की शूटिंग पूरी हो गई है और सीरीज जल्द रिलीज की जाएगी। हालांकि उसके बाद से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
मिर्जापुर-2 के ज्यादातर किरदार आएंगे नजर..!
मीडिया रिपोर्टों की मानें, तो नए सीजन में मिर्जापुर-2 के ज्यादातर कलाकार दिखाई देंगे जैसे- पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया, बीना त्रिपाठी आदि। इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी सीजन-3 में दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले सीजन-1 में विक्रांत मैसी यानी बबलू का किरदार खत्म चुका है। दूसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा को भी गोली मार दी गई थी।
पिछले सीजन की तरह की खूनखराबा..!
जो कलाकार मिर्जापुर-3 सीजन में दिखाई दे सकते हैं, उनमें अली फजल यानी गुड्डु भैया, पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया, श्वेता त्रिपाठी यानी गोलू, रसिका दुगल यानी बीना त्रिपाठी आदि प्रमुख हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि मिर्जापुर सीजन-3 में पिछले सीजनों की तरह ही मारधाड़ और खूनखराबा दिखाई देगा।
मेकर्स ने शेयर की तस्वीर
मिर्जापुर सीरीज का निर्माण करने वाली एक्सल एंटरटेनमेंट ने बुधवार को इस सीरीज से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। इसमें दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया और अली फजल समेत बाकी चेहरे दिखाई दे रहे हैं। संभवतः तस्वीर सीरीज 2 की शूटिंग के दौरान की है, जिसे एक्सल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।