मोहाली : दशहरा मैदान में झूला टूटा, कई लोग घायल

मोहाली : दशहरा मैदान में झूला टूटा, कई लोग घायल
05-09-2022 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब के मोहाली में दशहरा ग्राउंड में एक झूला के गिरने से 15 से 20 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहंच चुकी है।
बताया जा रहा कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में अब झूले के गिरने को लेकर प्रशासन जांच की जा रही है. वहीं लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा को लेकर सही इंतजाम होते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। जल्द से जल्द इसकी जांच होनी चाहिए।                                    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।