दिल्ली की सड़कों से रोजाना जब्त हो रहे 100 से ज्यादा पुराने वाहन, लिस्ट में आपकी भी गाड़ी तो नहीं?

<p><em><strong>राजधानी दिल्ली में 28 मई से चल रहे इस अभियान में प्रतिदिन 100 से अधिक वाहन जब्त किए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन दूसरे राज्यों में पंजीकृत करा लें या स्क्रैप करा लें।</strong></em></p>

दिल्ली की सड़कों से रोजाना जब्त हो रहे 100 से ज्यादा पुराने वाहन, लिस्ट में आपकी भी गाड़ी तो नहीं?
04-06-2023 - 01:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली सरकार ने उम्र पूरी कर चुके जिन वाहनों को उठाने पर प्रतिबंध लगाया था, पिछली 28 मई से यह कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है, बल्कि कार्रवाई अब अभियान बन गई है। पिछली 28 मई से चल रहे इस अभियान में प्रतिदिन 100 से अधिक वाहन जब्त किए जा रहे हैं।
पहले जो अभियान 10 टीमों के साथ चल रहा था, इस अभियान में पहले की जगह 18 टीमें लगाई गई हैं। एक की जगह प्रतिदिन दो जिलों में अभियान चल रहा है। दिल्ली सरकार के विरोध के बाद भी विभाग ने केंद्रीय वायु गुणवता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर अभियान शुरू किया है।
दूसरे राज्यों में स्क्रैप करा लें वाहन
विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन दूसरे राज्यों में पंजीकृत करा लें या स्क्रैप करा लें। परिवहन विभाग द्वारा गत 26 मार्च को जारी की गई सूची के अनुसार अब तक दिल्ली में करीब 55 लाख वाहन डी-रजिस्टर हुए हैं। मगर विभाग के पास यह जानकारी नही है कि उम्र पूरी कर चुके अभी दिल्ली में कितने वाहन मौजूद हैं।
28 मई से चल रहा अभियान
विभाग इसके लिए सर्वे भी कराने जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय वायु गुणवता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर विभाग ने 28 मई से उम्र पूरी कर चुके वाहनों को उठाने का अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले 29 मार्च को विभाग ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों को उठाने का अभियान शुरू किया था। उस दौरान 2500 से वाहन जब्त किए गए थे। दिल्ली सरकार के निर्देश पर यह अभियान गत तीन मई को बंद कर दिया गया था। दरअसल दिल्ली सरकार के पास इस अभियान को लेकर शिकायतें आ रही थीं।
अब तक कितने वाहन हुए जब्त?
अब 28 मई से शुरू हुआ अभियान और तेजी से चल रहा है। इसके तहत अभी तक 600 से अधिक वाहन जब्त कर लिए गए हैं। वाहन मालिक को प्रमाण पत्र देकर इन्हें स्क्रैप कराने के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।