मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान: 4जी-5जी नहीं अब सीधे सैटेलाइट से होगी बात

<p>मुकेश अंबानी ने 4जी और 5जी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब कम्युनिकेशन बिजनसे के लिए एक और बड़ा प्लान बनाया है। अब उनकी रिलायंस जियो जल्द ही सीधे सैटेलाइट के माध्यम से कम्युनिकेशन सर्विस की शुरुआत कर सकती है।</p>

मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान: 4जी-5जी नहीं अब सीधे सैटेलाइट से होगी बात
03-01-2024 - 11:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुकेश अंबानी को देश का सबसे अमीर व्यक्ति बनाने में रिलायंस जियो का बड़ा हाथ रहा है। रिलायंस जियो ने पहले देश में 4जी और फिर 5जी टेलीकॉम सर्विस को रिवोल्युशनाइज करके रख दिया। अब रिलायंस जियो ने एक और जबरदस्त प्लान बनाया है। कंपनी लोगों को सीधे सैटेलाइट के माध्यम से बात करने की सुविधा देगी।
रिलायंस जियो को बहुत जल्द सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशंस सर्विस शुरू करने के अधिकार मिल सकते हैं। कंपनी सैटेलाइट बेस्ड गीगाबिट फाइबर सर्विस को शुरू कर सकती है। इसके लिए उसे ‘इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर से इसी महीने अनुमति मिल सकती है। रिलायंस जियो ने इस संबंध में सभी दस्तावेज जमा करा दिए हैं। ‘इन-स्पेस’ देश में स्पेस सेक्टर की रेग्युलेटर है। भारत में किसी भी तरह की ग्लोबल सैटेलाइट बैंडविथ के कम्युनिकेशंस को सेट-अप करने के लिए ‘इन-स्पेस’ की मंजूरी अनिवार्य है।
मुश्किल होता है इन-स्पेस की मंजूरी लेना
सैटेलाइट कम्युनिकेशंस सर्विस सेटअप करने के लिए जरूरी ‘इन-स्पेस’ की अनुमति मिलना काफी मुश्किल काम होता है। इसमें सिर्फ एक डिपार्टमेंट की मंजूरी से काम नहीं चलता, बल्कि कई सारे मंत्रालयों से अनुमति और सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही इन-स्पेस की ओर से अनुशंसा की जाती है। हालांकि जियो के बारे में विशेष तौर पर टिप्पणी करने से इन-स्पेस के चेयरमैन पवन गोयनका ने मना कर दिया है।
एलन मस्क से लेकर भारती एयरटेल तक से मुकाबला
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की मार्केट में सुनील भारती मित्तल की एयरटेल से 4जी और 5जी सेगमेंट में पहले से प्रतिस्पर्धा है। अब इस सेगमेंट में भी दोनों कंपनियां जल्द आमने-सामने होंगी। भारती एयरटेल इस सेक्टर में पहले ही अपनी व्दमॅमइ सर्विस लॉन्च कर चुकी है। जबकि एलन मस्क की स्पेस एक्स भी इंडिया में जल्द अपनी ऐसी सर्विस लॉन्च कर सकती है। वहीं, अमेजन और टाटा ने भी इस सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।