"मेरे गुरु आरएसएस और बीजेपी..! उनसे ही सीखा राजनीति करना.... " कहा राहुल गाँधी ने

<p><em>भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज &nbsp;31 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा&#39; (Bharat Jodo Yatra) अब तक कामयाब रही। इस यात्रा को उम्मीद से अधिक ऊंचाई मिली।&nbsp;</em></p>

"मेरे गुरु आरएसएस और बीजेपी..! उनसे ही सीखा राजनीति करना.... " कहा राहुल गाँधी ने
31-12-2022 - 08:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आरएसएस-बीजेपी(RSS-BJP) मेरी गुरु 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेताओं को अपना 'गुरु' बताते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि मुझ पर हमला करने वाले RSS-BJP के मित्रों का धन्यवाद। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वो मुझ पर और हमला करें। मैं उन्हें गुरु मानता हूं। उन्होंने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए ।

मेरा मकसद लोगों को सरकार का विकल्प देना 

राहुल गाँधी ने कहा,भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मेरा मकसद देश को विकल्प देना है। उन्होंने कहा, सरकार कई मुद्दों पर नाकाम रही। बेरोजगारी (Unemployment), महंगाई सहित कई मुद्दे हैं। हम देश को जीने का नया तरीका देना चाहते हैं। खुद के खिलाफ अभियान पर राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई को कोई अभियान या पैसा नहीं छिपा सकता। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी-आरएसएस रही।

जब ठंड लगेगी स्वेटर पहन लूंगा'

एक टी शर्ट ही पहनने से जुड़े एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ' मैं सर्दी से नहीं डरता। मुझे ठंड नहीं लग रही। जब ठंड लगेगी तब स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा। 2024 चुनाव 'को लेकर राहुल बोले, अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो बीजेपी के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन, विपक्ष के पास विजन होना चाहिए। बीजेपी के खिलाफ देश में जबरदस्त नाराजगी है।'

"आप पीएम होते तो क्या करते ",इस सवाल को किया गोल 

आप प्रधानमंत्री होते तो 5 बड़े कदम क्या उठाते? इस सवाल के जवाब पर बात काटते हुए कहा, कुछ नहीं हो सकता अगर देश के लोग एक-दूसरे से नफरत करें। मोहब्बत की नींव जरूरी है। शिक्षा, रोजगार, उत्पादन, विदेश नीति को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया।

भारत जोड़ो यात्रा में सबका स्वागत

राहुल गाँधी ने कहा कि शुरुआत में लगा था कि ये महज एक यात्रा है। लेकिन, बाद में महसूस हुआ कि इसमें अहसास है। भारत जोड़ो यात्रा में किसी का नहीं आना, उन पर निर्भर करता है। लेकिन ,मेरी इस यात्रा में सबका स्वागत है। हम अपने साथ जुड़ने से किसी को नहीं रोकेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।