नापाकिस्तान: मौत के बाद भी महिलाओं से रेप, बेटियों की कब्र पर मां-बाप लगा रहे ताले
<p><em><strong>पाकिस्तान दुनिया का नर्क बनने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा। यहां महिलाओं के साथ मौत के बाद भी दरिंदगी के मामले तेजी से बढ़ते देख अब माता-पिता उनकी कब्रों पर ताले लगा रहे हैं।</strong></em></p>
दुनिया में कई मुल्कों में अभी भी महिलाओं के साथ दरिंदगी थम नहीं रही है। पाकिस्तान भी इनमें से एक है। अब यहां से ऐसी खबर आई है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है। पाकिस्तान में महिलाएं मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके शवों के साथ दरिंदगी हो रही है, जिसके चलते उनकी मौत के बाद कब्र पर भी ताला लगाना पड़ रहा है। पाकिस्तान में अपनी बेटियों की मौत के बाद लोग उनकी कब्र पर ताले लगाने को मजबूर हैं। यहां मृत महिलाओं के साथ रेप के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है। इनमें कार्यकर्ता और लेखक हैरिस सुल्तान भी शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस मामले की जानकारी दी।
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
उन्होंने ‘द कर्स ऑफ गॉड, वाय आई लेफ्ट इस्लाम’ नाम से एक किताब लिखी है। हैरिस ने बताया है कि उन्होंने इस्लाम क्यों छोड़ा। अब इस घिनौनी घटना के लिए उन्होंने कट्टर इस्लामी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, ‘पाकिस्तान ने इतना कामुक, यौन कुंठित समाज बना लिया है कि लोग अब अपनी बेटियों की कब्र पर ताले लगा रहे हैं ताकि उनके साथ रेप न हो। जब आप बुर्के को बलात्कार से जोड़ते हैं, तो यह आपके पीछे-पीछे कब्र तक जाता है।’
कई सालों से चल रहा सिलसिला
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी तरह के ट्वीट कई अन्य यूजर्स ने भी किए हैं। पाकिस्तान में 2011 में इसी तरह की बड़ी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। तब कराची के नजीमाबाद में कब्र की देखरेख करने वाले मुहम्मद रिजवान ने कबूल किया था कि उसने 48 महिलाओं के शवों के साथ रेप किया है। उसे हिरासत में लिया गया था। वहीं, मई 2022 में कुछ अज्ञात पुरुषों ने कब्र से एक टीनेज लड़की का शव निकालकर उसके साथ रेप किया था। ये मामला पाकिस्तान के गुजरात के कामाला गांव से सामने आया था। जिस दिन इस लड़की का शव दफनाया गया, उसी शाम उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया था।
What's Your Reaction?