गुजरात तट पर दो हजार करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स हुई ज़ब्त,विदेशी नाव से भेजी गयी थी भारतीय सीमातट पर

<p>नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय नौसेना ने संयुक्त अभियान के दौरान अरब सागर में भारतीय सीमा से 3132 किलो ड्रग्स बरामद की है। पकड़ी गई इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 हजार करोड़ से अधिक है। नारकोटिक्स टीम ने ड्रग्स पैडलिंग करने वाले 5 विदेशी पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया है।</p>

गुजरात तट पर दो हजार करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स हुई ज़ब्त,विदेशी नाव से भेजी गयी थी भारतीय सीमातट पर
28-02-2024 - 03:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना ने अचानक एक विदेशी नाव देखी, इस दौरान गुजरात के तटीय क्षेत्र में इस ईरानी नौका को रोका गया और तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान पाया गया कि नाव में कुछ और नहीं बल्कि भारी मात्रा में ड्रग्स था।

गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समुद्र में संचालित अभियान के दौरान नौका से चरस समेत अनेक तरह के मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की गई है। नौका को तट की तरफ लाया जा रहा है और उसके बुधवार को पोरबंदर पहुंचने की उम्मीद है। बताया गया कि ईरानी नौका से 3 हजार किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त किया गया। अरब सागर से गुजरात एटीएस और एनसीबी समेत सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन को यह बड़ी सफलता मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में बुधवार को कहा कि देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक संयुक्त अभियान में तीन हजार किलो मादक पदार्थ जब्त किए जाने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के सपने को आगे बढ़ाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज देश में विदेशों से लाई गई मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई।“ उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस सफलता के लिए एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई भी दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।