नासा डार्ट मिशन : अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड से टकराया था नासा का स्पेसक्राफ्ट, मालगाड़ी के 7 डिब्बों को भरने के बराबर निकले पत्थर
<p><em>नासा ने अंतरिक्ष में एक एस्टेरॉयड से स्पेस क्राफ्ट की टक्कर कराई थी। इस टक्कर से लगभग 10 लाख किग्रा पत्थर निकले थे । अनुमान है कि यह पत्थर और धूल इतनी ज्यादा थी कि मालगाड़ी के सात डिब्बे भरे जा सकते हैं।</em></p>
जानें क्या हुआ था अंतरिक्ष में 26 सितम्बर को
नासा ने अंतरिक्ष में एक एस्टेरॉयड की दिशा बदलने से जुड़े मिशन को हाल ही में अंजाम दिया था। नासा का यह मिशन सफल साबित हुआ था। अंतरिक्ष में स्पेस क्राफ्ट और डॉयमॉर्फोस नाम के एस्टेरॉयड (Dimorphos) के बीच हुई भीषण टक्कर हुई थी। इस टक्कर से डिमॉर्फोस एस्टेरॉयड से बड़ी मात्रा में पत्थर निकले थे।
वैज्ञानिकों का विश्लेषण
इससे निकले छोटे-छोटे पत्थरों का विश्लेषण अब वैज्ञानिक कर रहे हैं। 26 सितंबर को यह टक्कर हुई थी, जिसमें से लगभग 10 लाख किलोग्राम पत्थर और धूल अंतरिक्ष में फैल गई थी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इससे जितना पत्थर और धूल अंतरिक्ष में फैला है वह मालगाड़ी के सात डिब्बों को भरने के लिए काफी है।
डार्ट मिशन की सफलता से मिली भविष्य के लिए आशा
टक्कर के बाद अब वैज्ञानिक पता लगा रहे हैं कि पृथ्वी को बचाने वाली इस तकनीक का उपयोग भविष्य में कैसे किया जा सकता है ? वैज्ञानिकों की योजना है कि अगर भविष्य में कभी कोई बड़ा एस्टेरॉयड धरती की ओर आता है तो इसी तकनीक से उसका रास्ता बदला जा सकेगा। हालांकि जिस एस्टेरॉयड से टक्कर हुई थी, वह पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है।
अंतरिक्षीय पिंडों को समझने के लिए रास्ते खुले
नए निष्कर्षों की तस्वीरें गुरुवार को शिकागो में अमेरिकी भूभौतिकीय संघ की बैठक में शेयर की गई हैं। नासा में डार्ट कार्यक्रम वैज्ञानिक टॉम स्टेटलर ने एक बयान में कहा, 'डार्ट मिशन से हम वह चीजें सीख सकते हैं जो हमारे सौर मंडल में एस्टेरॉयड और अन्य छोटे पिंडों को समझने के लिए नासा के व्यापक कार्य का हिस्सा है।' उन्होंने आगे कहा, 'एस्टेरॉयड की दिशा मोड़ना तो बस शुरुआत है। टक्कर के बाद अब हम यह पता लगाने में लगे हैं कि यह पिंड किस चीज से बने हैं और कैसे बने हैं? साथ ही अगर ग्रह की ओर कोई एस्टेरॉयड आता है तो उससे कैसे बचाएं।'
What's Your Reaction?