ऐश्वर्या रॉय का फर्जी पासपोर्ट रखने वाले तीन नाईजीरियन ठगों की कहानी कर देगी हैरान;एक बार में करोड़ों की ठगी कर जाते थे ये हाई प्रोफाइल ठग

<p><em>डेटिंग व मेट्रोमोनियल एप के जरिए लोगों को फंसाने और नामी विदेशी दवा कंपनी के नाम से जड़ी बूटी का व्यापार कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन विदेशी ठगों को साइबर सेल और ग्रेटर नोएडा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।&nbsp;पुलिस ने इनके पास से कुछ अमेरिकी डॉलर और 11 करोड़ रुपये कीमत के नकली डॉलर और पाउंड बरामद किये हैं।&nbsp;</em></p>

ऐश्वर्या रॉय का फर्जी पासपोर्ट रखने वाले तीन नाईजीरियन ठगों की कहानी कर देगी हैरान;एक बार में करोड़ों की ठगी कर जाते थे ये  हाई प्रोफाइल ठग
17-12-2022 - 06:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हैरानी की बात यह है कि उनके पास से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्जी पासपोर्ट बरामद किया गया है। वे इस पासपोर्ट से क्या करने वाले थे, पुलिस इस बारे में अब पूछताछ कर रही है।

ऐश्वर्या के जाली पासपोर्ट में थीं ये जानकारी
पुलिस के अनुसार ठगों के इस गिरोह के पास से ऐश्वर्या रॉय का जाली पासपोर्ट बरामद हुआ है। इस पर उनकी तस्वीर लगी हुई है। इसमें ऐश्वर्या के जन्मस्थान की जगह भावनगर, गुजरात लिखी है। वहीं उनकी जन्मतिथि 18 अप्रैल, 1990 में लिखी हुई है।अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनके पास अन्य हस्तियों के पासपोर्ट भी हैं क्या। इस बात की भी पूछताछ हो रही है कि वे इसका क्या करने वाले थे।

कैंसर की दवा बेचने के नाम पर लगाई करोड़ों की चपत
यह गिरोह एक दवा कंपनी के नाम पर भी लोगों से ठगी करता था। इसके अलावा यह कई अन्य तरीके से भी लोगों के साथ जालसाजी कर रहा था। ये लोग दवा कंपनियों के नाम पर भी लोगों से ठगी कर रहे थे। इन्होंने एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी का नाम लेकर ब्रेस्ट कैंसर की दवा बनाने के लिए एक रिटायर्ड कर्नल से करीब 1.80 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

मैटरिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिये भी लगाते थे चूना 
इसके अलावा ये मैटरिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए भी लोगों को अपने झांसे में फंसाते थे।इनके पास से डॉलर और पाउंड में करोड़ों रुपये की कीमत की फर्जी करेंसी भी बरामद हुई है।

फिल्मी हस्तियां जो हुईं ठगी का शिकार
ऐश्वर्या के नाम पर क्या ठगी होने वाली थी, ये तो अब पुलिस पूछताछ में पता चलेगा, लेकिन इससे पहले बीते कुछ दिनों में कई हस्तियों के साथ ठगी की बात सामने आ चुकी है। कुछ समय पहले फिल्ममेकर एकता कपूर ने लोगों को सूचित किया कि कुछ लोग उनकी कंपनी बालाजी टेलिफिल्म्स और ऑल्ट डिजिटल एंटरटेनमेंट का नाम लेकर कलाकारों को ठग रहे हैं। इसके पहले अभिनेता राजकुमार राव के नाम से किसी ने भी लोन ले लिया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।