दिल ले गया टाटा नैनो का न्यू लुक...दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन ने उड़ाए ऑल्टो के होश

<p><em><strong>हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स&nbsp;से पता चला है कि रतन टाटा अपनी फेवरेट कार को दुबारा पेश कर रहे हैं। इस बार इसके तेवर और कलेवर दोनों बदले हुए हैं, जिसका नाम है टाटा नैनो इलेक्ट्रिक।</strong></em></p>

दिल ले गया टाटा नैनो का न्यू लुक...दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन ने उड़ाए ऑल्टो के होश
17-04-2023 - 10:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रतन टाटा के ड्रीम प्रोजेक्ट लखटकिया कार टाटा नैनो के बाद कई कंपनियों ने बजट सेगमेंट में अपनी एक से बढ़कर एक कई कारें लॉन्च की हैं। टाटा नैनो देश की सबसे किफायती कार थी, जिसे टाटा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक लुक में सबके समक्ष प्रस्तुत करने जा रही है। टाटा नैनो इलेक्ट्रिक को कंपनी 2024 की दूसरी तिमाही में उतार सकती है। अब तक टाटा अपनी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इंडियन मार्केट में प्रेजेंट कर चुकी है, जिसकी इंडियन बाजार में अच्छी-खासी मांग है। उसके बाद ही टाटा की कम दाम वाली टाटा इलेक्ट्रिक नए अवतार में आ रही है।
टाटा नैनो - 2023 के दमदार फीचर्स
टाटा अब अपनी उचित दाम वाली कार टाटा नैनो को नवीन रूप में प्रस्तुत कर सकती है। इसमें कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कई वर्षों से इस पर वर्क किया जा रहा है और इसे 2024 में कस्टमर्स के बीच लाया जा सकता है। टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार-प्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 म्यूजिक सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स कई सारे आश्चर्य से भर देने वाले फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
नैनो इलेक्ट्रिक 2023 का इंजन
पुरानी टाटा नैनो में 624 सीसी का ट्विन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता था। यह इंजन 38 बीएचपी का पावर और 51 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता था। टाटा नैनो मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ भी आती थी। अब खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स टाटा नैनो इलेक्ट्रिक को फटाफट मार्केट में प्रेजेंट करेगी। इसके डिजाइन में बहुत सारे परिवर्तन किए जा सकते है। वहीं इसमें नए पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
नई नैनो का उत्पादन हुआ प्रारंभ
कई मीडिया रिपोट्र्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि टाटा नैनो का उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस की लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं और न ही कोई नई पेशकश की बात मीडिया के सामने रखी है। लेकिन रिपोट्र्स के अनुसार, इस कार को 3 से 5 लाख रुपए की प्रारंभिक प्राइस के साथ बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।