उड़ानें रोक, दागा राॅकेटः ताइवान को नो-फ्लाई जोन घोषित करने के पीछे था चीन का यह डर
<p><strong>Taiwan No Fly Zone updates : </strong><em><strong>ताइवान को अपने युद्धाभ्यास और प्रतिबंधों के ऐलान से डराने के बाद चीन ने अचानक ‘नो फ्लाई’ का अनाउसमेंट कर दिया। इसके बाद उसने सीक्रेटली जो काम पूरा किया, उससे दुनिया हैरान रह गई।</strong></em></p>
चीन ने दो-तीन दिन पहले उत्तरी ताइवान के इलाके को अचानक ‘नो-फ्लाई’ जोन घोषित कर दिया था। चीन के इस फैसले से दुनिया हैरान रह गई थी क्योंकि उसने सैकड़ों लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे थे और युद्धपोतों के जरिए भी ताकत का प्रदर्शन किया था। विश्व बिरादरी चीन के इरादों को लेकर आशंकित थी कि कहीं चीन ताइवान पर हमला तो नहीं करने जा रहा।
अब खबर आई है कि ताइवान से तनाव के बीच चीन ने अपना एक सैटेलाइट लॉन्च किया और उस दौरान रॉकेट का मलबा समुद्र या ताइवान में गिरने की संभावना के चलते ही उसने नो फ्लाई और नो शिपिंग जोन का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक चीन के नो फ्लाई और नो शिपिंग जोन घोषित किए जाने के बाद चीन और ताइवान दोनों देशों के बीच पैसेंजर फ्लाइट्स पर रोक लग गई थी और ताइवान के उत्तर में पूर्वी चीन सागर में चीन के नो फ्लाई और नो शिपिंग जोन लागू होने के कारण लोगों की निगाहें एयरपोर्ट्स के सूचना बोर्ड पर जम गईं थीं।
ताइवान को डराकर चीन ने दागा अपना रॉकेट
चीन की नो-फ्लाई घोषणा से क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था, ताइवान की सरकार उसका विरोध कर रही थी। हालांकि, चीन ने पहले ये नो-फ्लाई जोन घोषित करने की वजह नहीं बताई थी, इस वजह से ही विश्व बिरादरी को यह चिंता थी कि कहीं चीन कोई बड़ी साजिश तो नहीं रच रहा। हालांकि, रविवार (16 अप्रैल) को ताइवानी मीडिया ने जानकारी दी कि चीन ने एक मौसम उपग्रह लॉन्च किया है और शायद इसीलिए उसने ताइवान के उत्तर में नो फ्लाई जोन का ऐलान किया।
कौन-सा वेदर सैटेलाइट चीन ने लॉन्च किया?
चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के मुख्य ठेकेदार चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने कहा कि उन्होंने सुबह 9ः36 बजे (0136 जीएमटी) अपने मौसम उपग्रह फेंग्युन 3जी को गांसु के उत्तर-पश्चिमी प्रांत से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कॉरपोरेशन ने यह नहीं बताया कि उपग्रह को ले जाने वाले रॉकेट का फ्लाई-रूट क्या था लेकिन उसकी टाइमिंग नो-फ्लाई जोन के बारे में चीन की पिछली घोषणा के साथ मेल खाती है।
What's Your Reaction?