एनएचएआई का कमाल: 20 मिनट का रास्ता सिमटा 2 मिनट में
<p><em><strong>क्या हो अगर शहर में 20 मिनट में तय होने वाली दूरी सिर्फ 2 मिनट पूरी हो जाए। स्वाभाविक है यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा क्योंकि शहरों में अक्सर लोगों को ट्रैफिक के चलते छोटी दूरी तय में भी बड़ा समय लगता है। गुजरात में 3 किलोमीटर लंबे एक रोड प्रोजेक्ट से यह संभव हुआ है।</strong></em></p>
गुजरात में अहमदाबाद-वडोदरा नेशनल हाइवे 48 पर 3 किलोमीटर लंबे सेक्शन का उद्घाटन होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। यहां 3 किलोमीटर लंबे खंड पर ट्रैवल टाइम घटकर 20 मिनट से 2 मिनट हो गया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। एनएचएआई ने बताया कि दुमाड जंक्शन पर रैंप, सर्विस रोड और एक फ्लाईओवर के निर्माण से इंटरचेंज के माध्यम से मुंबई, वडोदरा और सावली की ओर ट्रैफिक का बोझ कम हो गया है। इस प्रोजेक्ट से कॉन्फलिक्ट प्वाइंट की संख्या में कमी आएगी, जिसके चलते सिक्योरिटी बेहतर होगी। वहीं, ट्रैफिक कम होने से यात्रियों को आने-जाने के दौरान फ्यूल और टाइम दोनों की भारी बचत होगी।
शहर के देना चोकडी पर वाहन अंडरपास से वड़ोदरा शहर और आस-पास के क्षेत्रों से मुंबई और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस साल जनवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में अहम सड़क परियोजना का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने बताया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के अहमदाबाद-वड़ोदरा खंड की दुमाड़ चैकड़ी के पास सुधार कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 27.01 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। गडकरी ने कहा कि इसमें नई सर्विस रोड, वाहन अंडरपास और आरसीसी क्रैश बैरियर बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।
What's Your Reaction?