अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानिए अब क्या हुआ

<p><em><strong>अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या धाम कर दिया गया है। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।</strong></em></p> <p><em><strong><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1703739805order.jpg" style="height:1280px; width:576px" /></strong></em></p>

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानिए अब क्या हुआ
28-12-2023 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे। उससे पहले अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया गया है। अब अयोध्या जंक्शन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
बुधवार को अयोध्या सांसद ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम जनभावनाओं की अपेक्षा अनुरूप बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है, जिसके लिए पीएम मोदी, सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे और एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट और नव निर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।