खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में 50 ठिकानों पर एनआईएए के छापे
<p><strong><em>राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। </em></strong></p>
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। एनआईए की यह कार्रवाई ऐसे वक्त पर चल रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच तनाव चल रहा है।
सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर एनआईए की टीम मौजूद है। वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी चल रही है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं। गैंगस्टर -खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए एनआईए का एक्शन चल रहा है।
पकड़े गए खालिस्तानियों ने किया था खुलासा
एनआईए जांच में खालिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स जुटाए हैं। अभी तक गिरफ्तार हुए गैंगस्टर और खालिस्तानियों से पूछताछ में भी सामने आया है कि गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। एनआईए ने अब विदेशी धरती से चल रहे खालिस्तानी और गैंगस्टर के समर्थकों पर बड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है।
कनाडा-भारत के बीच बढ़ा तनाव
एनआईए की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हो रही है, जब खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है। दरअसल, कनाडा में जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ बताया था। इसके बाद कनाडा ने भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया था। वहीं, भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताया। साथ ही, जवाबी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली में कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा पर भी रोक लगा दी है।
What's Your Reaction?