पुलिस की त्वरित कार्रवाईः पकड़े गये राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी..! दो सीकर के और तीन हरियाणा के भिवानी से हैं
<p><em><strong>राजस्थान के महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया है कि राजू ठेहट हत्याकांड के पांचो आरोपी पकड़ लिये गये हैं। </strong></em></p>
ये पांचों आरोपी सीकर जिले के निवासी मनीष जाट व विक्रम गुर्जर, हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल व नवीन मेघवाल हैं। एडीजी अपराध डॉ रवि मेहरड़ा पूरे मामले का सीकर में विस्तार से करेंगे खुलासा करेंगे। डीजीपी श्री मिश्रा ने इस मामले में जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता व सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप एवं समस्त टीम को कुशल नेतृत्व प्रदान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए दी बधाई है और कहा है कि टीम को किया सम्मनित किया जाएगा।
इस खबर को भी पढ़ें
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े हत्या..
What's Your Reaction?