सलमान खान के बंगले 'गैलेक्सी' के सामने बनी पुलिस चौकी,  पिता सलीम खान बेटे को मिल रही धमकियों से परेशान 

<p><em>बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक ओर उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने के लिए तैयार है, तो वहीं एक्टर को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।</em></p>

सलमान खान के बंगले 'गैलेक्सी' के सामने बनी पुलिस चौकी,  पिता सलीम खान बेटे को मिल रही धमकियों से परेशान 
22-03-2023 - 09:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पिता सलीम खान की उड़ी नींद 
सलमान खान को धमकियां मिलने के बाद उनके पिता सलीम खान की तो नीदें ही उड़ गयी हैं। इसके बार एक्टर को धमकी भरा ईमेल मिला था। वहीं सलमान को लगातार मिल रही धमकियों ने उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस को उनकी सुरक्षा को लेकर टेंशन में डाल दिया है। सलमान खान को धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

गैलेक्सी के आगे बनायीं गयी पुलिस चौकी 
उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ाते हुए एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी है। इसमें दो असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और 8-10 कॉन्स्टेबल चौबीस घंटे तैनात रहेंगे। यहां तक की उनके घर गैलेक्सी के बाहर रोज़ लगने वाली भीड़ यानि उनके प्रशंसकों के आने ,खड़े होने या इकठ्ठा होने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है। 

बाहर नार्मल,अंदर हैं डरे हुए 
सूत्रों के अनुसार सलमान खान के एक करीबी का इस बारे में कहना है  कि सलमान खान इन सभी बतों पर नॉर्मल रिएक्ट कर रहे हैं ,या फिर हो सकता है कि वह ऐसा महज बर्ताव कर रहे हैं, ताकि उनके परिवार वाले परेशान न हों। पूरा परिवार इस धमकी से डरा हुआ है, लेकिन कोई भी अपना डर किसी के सामने दिखा नहीं रहा है। वहीं एक्टर के पिता सलीम खान बहुत शांत रहते हैं, लेकिन उनका परिवार जानता है कि वो इन दिनों रात में ढंग से सो नहीं पा रहे हैं।

पुलिस से मिली सुरक्षा पर रिएक्शन 
सलमान खान के करीबी ने आगे कहा कि धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ी सुरक्षा के खिलाफ थे। उनका कहना है कि जो जब होना होगा वो होगा ही। जितना ज्यादा वह इस पर ध्यान देंगे, उतना ही यह चीज ध्यान खींचेगी और धमकी देने वाले को लगेगा कि वह इसमें सफल हो रहा है, जैसा कि वह चाहता है। हालांकि धमकी मिलने के बाद परिवार के दवाब में आ कर सलमान खान ने फिलहाल फिल्म किसी का भाई किसी की जान के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को छोड़कर अपने सभी प्लान कैंसल कर दिए हैं। शूटिंग और प्रमोशन को भी रोक दिया है।

बता दें की लॉरेंस विश्नोई ने एक टी वी चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलेआम सलमान खान को मारने को अपने जीवन का लक्ष्य बताया।  इसके बाद से सल्लुमिया के फंस और करीबियों में हड़कम्प मच गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।