Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम... सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें कहां-कहां होगी तेज बारिश
<p>Rajasthan Weather Forecast : <em><strong>राजस्थान में पिछले दिनों की ओलावृष्टि और बारिश के बाद मौसम बदल गया है। कुछ दिन की धूप के बाद कल से दुबारा एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। </strong></em></p>
राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद मंगलवार दोपहर में साफ मौसम के बावजूद धूप का असर कम रहा। बाड़मेर शहर में शाम को अचानक जमकर बादल बरसे। करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश से परनाले बह निकले। सड़कों पर पानी भर गया। करीब 35 मिनट तक तेज बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई।
मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। जिसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
25 से साफ होगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 24 मार्च को परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने के आसार हैं। सिस्टम का असर 25 मार्च से खत्म हो जाएगा।
मार्च में दिसम्बर सा कोहरा
मंगलवार को सुबह कई जिलों में छाए कोहरे ने मार्च माह में दिसम्बर जैसा एहसास करवा दिया। भरतपुर षहर सुबह के समय कोहरे के आगोश में समा गया। इससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। वहीं, बाड़मेर में करीब 35 मिनट तक तेज बरसात हुई।
What's Your Reaction?