Afghanistan Earthquake : अब अफगानिस्तान में भूकंप..! फिलहाल नुकसान के समाचार नहीं, जानिये कितनी तीव्रता का था भूकंप..
<p><em>Afghanistan Earthquake : </em></p> <p><em>दुनिया में भूकंप का सिलसिला फिलहाल थमा नहीं है। तुर्की के भीषण भूकंप के बाद आज सुबह<strong> </strong>अफगानिस्तान के कुछ इलाकों भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। फिलहाल जो सूचना है, उसके अनुसार भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। </em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर भूकंप का पहला झटकता महसूस किया गया। अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर इस भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी है। अफगानिस्तान में एक महीने के अंदर यह दूसरा भूकंप है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इससे पहले 22 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया था। इसके अलावा पिछले साल पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस भूकंप के कारण पक्तिका प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ था और करीब 4,500 मकान पूरी तरह से ढह गये थे। उल्लेखनीय है कि इन दिनों दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। पिछले सप्ताब सोमवार को ही जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें तुर्की और सीरिया में करीब 34000 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गये।
What's Your Reaction?