मौसम : एक-दो दिनों में ही पलटी मारेगा मौसम..फिलहाल दिन के तापमान में बढ़ोतरी

<p><em>मौसम :&nbsp;राजस्थान में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। धूप में तेजी है लेकिन हवाओं में फिलहाल ठंडक है। यद्यपि आमजन वासंती हवाओं का लुल्फ ले रहे हैं और होली की प्रतीक्षा में हैं। लेकिन, बड़े-बुजुर्गों के अनुभव की बात को मानें तो शिवरात्रि तक एक बार फिर मौसम पलटी मार सकता है। मौसम विभाग उनके इस अनुभव की तस्दीक कर रहा है।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

मौसम : एक-दो दिनों में ही पलटी मारेगा मौसम..फिलहाल दिन के तापमान में बढ़ोतरी
13-02-2023 - 10:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के तापमान में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक सेल्सियस पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया था।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार रविवार को राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहा है लेकिन जल्दी ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के क्षेत्री निदेशक आरएस शर्मा का कहना है कि नये पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में में 14 से 15 फरवरी के बाद फिर मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।