अब तेजस की फायर पावर हो जाएगी डबल...अमेरिका से डील की तैयारी पूरी

<p><em><strong>इस महीने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सौदे नई ऊंचाई पर होंगे। भारत और अमेरिका के बीच फाइटर प्लेन इंजन को लेकर डील पर मुहर लग सकती है। इस डील के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा चुका है।</strong></em></p>

अब तेजस की फायर पावर हो जाएगी डबल...अमेरिका से डील की तैयारी पूरी
07-06-2023 - 07:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। पीएम मोदी इस महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान ही दोनों देशों के रक्षा संबंधों में एक नई ऊंचाई मिलेगी। दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित भारत में लड़ाकू विमान निर्माण समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद है। अमेरिका की तरफ से पीएम मोदी की इस यात्रा को सामरिक दृष्टि से यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है।
350 इंजन बनाने की होगी डील
डिफेंस डील में भारत में 350 लड़ाकू विमान के निर्माण का समझौता होगा। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस सौदे पर 22-23 जून को मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इस क्रम में अंतरिक्ष, ऊर्जा और व्यापार सौदों को गति देने के लिए अमेरिका इंडिया बिजनेस काउंसिल की मीटिंग होने वाली है। यह मीटिंग 12-13 जून को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों देशों के 200 से अधिक कंपनियों के टॉप अधिकारी शामिल होंगे।
फाइटर प्लेन तेजस की बढ़ेगी पावर
यह डिफेंस डील भारत के लड़ाकू विमान तेजस के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है। स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस में पहले ही कम पावर का जीई का ही इंजन लगा है। नई डील के तहत तेजस को अब हाईपावर का इंजन मिल जाएगा। मार्क 2 और पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर प्लेन एमका में जीई-414 इंजन लगेगा। तेजस प्लेन में जीई का इंजन अपनी विश्वसनीयता को साबित कर चुका है। साल 2001 में पहली उड़ान से लेकर अभी तक इंजन फेल होने की कोई घटना नहीं हुई है।
सौदे को लेकर अंतिम रूपरेखा को मंजूरी
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राजनाथ सिंह के साथ व्यापक चर्चा के बाद कहा कि भारत और अमेरिका ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार करने का फैसला किया है। सिंह और ऑस्टिन ने फाइटर प्लेन के इंजन के लिए भारत के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के जनरल इलेक्ट्रिक के प्रस्ताव और अमेरिकी रक्षा उपकरण कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक से तीन अरब अमेरिकी डॉलर के 30 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन खरीदने की भारत की योजना पर भी चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।