नग्नता पर मुहरः इस देश में महिलाओं को मिली टाॅपलेस होकर पूल में नहाने की मंजूरी

<p><em><strong>जर्मनी न्यूडिटी पर मुहर लगाने वाला पहला देश बन गया है। यहां की राजधानी बर्लिन में अब सभी को बिना कपड़ों के पब्लिक पूल में जाने की अनुमति मिलेगी। जर्मनी पहले से ही &lsquo;फ्री बॉडी कल्चर&rsquo; को बढ़ावा देता है।</strong></em></p>

नग्नता पर मुहरः इस देश में महिलाओं को मिली टाॅपलेस होकर पूल में नहाने की मंजूरी
12-03-2023 - 11:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जल्द ही सभी तैराकों को सार्वजनिक पूल में टॉपलेस यानी बिना कपड़ों के तैरने की अनुमति दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को शहर के अधिकारियों ने इसकी घोषणा की। यह फैसला तब लिया गया है, जब बिना कपड़ों के धूप सेंकने के लिए एक महिला को ओपन-एयर पूल से बाहर कर दिया गया था। जवाब में महिला ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया था। महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसने मांग की थी कि पुरुषों की तरह महिलाओं को भी टॉपलेस होने की मंजूरी दी जानी चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार, बर्लिन के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वे भेदभाव की शिकार हैं और कहा कि बर्लिन के पूल में आने वाले सभी लोग अब टॉपलेस होने के हकदार हैं। शिकायत और मामले में सीनेट के लोकपाल के शामिल होने के चलते, शहर के सार्वजनिक पूल चलाने वाले बर्लिनर बैडरबेट्रीबे ने अपने कपड़ों के नियमों को भी बदल दिया है। लोकपाल कार्यालय की प्रमुख डोरिस लीबशर ने कहा, ‘लोकपाल का कार्यालय बैडरबेट्रीबे फैसले का स्वागत करता है।’
‘फ्री बॉडी कल्चर’ का हामी जर्मनी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नए पूल नियम कब से लागू होंगे। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जर्मनी का ‘फ्री बॉडी कल्चर’ इस फैसले का स्वागत करेगा। जर्मनी सभी लिंगों के लिए ‘न्यूडिटी’ को स्वीकार करने के लिए मशहूर है।
कुछ ने दी मंजूरी, कुछ ने बदले नियम
हालांकि सार्वजनिक पूल में इसकी अनुमति या किस हद तक अनुमति के मुद्दे ने कई स्थानीय अधिकारियों को परेशान किया है। पिछले साल कई शहरों ने कथित तौर पर पब्लिक पूल में टॉपलेस स्विमिंग की शुरुआत की। लेकिन उसी साल कुछ शहरों ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया और ‘यौन अंगों’ को कवर करने का आदेश जारी कर दिया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।