ओ माई गाॅड ! भारत में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी
<p><em><strong>जहां कई लोग 12-14 घंटे काम करके भी एक दिन में कुछ सौ रुपये नहीं कमा पाते, वहीं मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने वाला भरत जैन लोगों की मानवता की बदौलत 10 से 12 घंटे के भीतर हर दिन 2000-2500 रुपये इकट्ठा कर लेता है।</strong></em></p>
हम अपने दैनिक जीवन में अक्सर सड़क पर यात्रा करते समय भिखारियों से मिलते हैं। उन्हें गरीब और बेसहारा समझकर, हमने उन्हें पैसा, भोजन आदि भीख में दिए होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ भिखारियों ने भीख मांगने को बाकायदा एक लाभदायक और आकर्षक पेशे में बदल दिया है। और तो और कई ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो भीख मांगकर करोड़पति भी बन गए हैं।
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन
ऐसा ही एक भिखारी है भरत जैन जो सड़कों पर भीख मांगकर करोड़पति बन गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैन विश्व स्तर पर सबसे धनी भिखारी हैं और उसे आज भी मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा जा सकता है।
कितना अमीर है ये भिखारी
एक समय था जब पैसे की कमी के कारण भरत पढ़ाई नहीं कर पाया। इसके बाद वह भीख मांगने लगा और अब उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे, उसका भाई और उसके पिता हैं। जैन और उनका परिवार परेल में 1 बीएचके डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहता है। भरत जैन के बच्चों ने एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की है और अपनी शिक्षा पूरी की है। वह प्रति माह लगभग 75,000 कमाता है और मुंबई में 70,00,000 रुपये के दो अपार्टमेंट का मालिक है। जैन की कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये है। ठाणे में उसकी दो दुकानें भी हैं, जिनका किराया 30,000 रुपये प्रतिमाह है।
आज भी भीख मांगना नहीं छोड़ा
जैन कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (सीएसएमटी) या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगता है। इतना अमीर होने के बावजूद उसने भीख मांगना नहीं छोड़ा। हालांकि उनके परिवार के सदस्य लगातार जैन को भीख मांगने से रोकने की सलाह देते हैं, फिर भी वह उनकी सलाह की उपेक्षा करता है।
What's Your Reaction?