एमएलए राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेशपाल की हत्या पर गरजकर बोले योगी, सपा ने पाले अपराधी- माफिया, हम इन्हें मिलाएंगे मिट्टी में..! '

<p><em>उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीखे तेवर दिखाए हैं। खुद मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।&nbsp;</em></p>

एमएलए राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेशपाल की हत्या पर गरजकर बोले योगी, सपा ने पाले अपराधी- माफिया, हम इन्हें मिलाएंगे मिट्टी में..! '
25-02-2023 - 01:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विधानसभा में बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना पर कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सपा पर सवाल उठाया। पूछा कि जिन अपराधियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है, क्या उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित नहीं हैं। क्या उसे सपा ने सांसद नहीं बनाया।  उन्होंने कहा किये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग अपराध के अलावा कुछ नहीं कर सकते। ये लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सदन में प्रयागराज की घटना पर दुख जताया। उन्होंने सपा को लक्ष्य कर कहा कि ये लोग अपराधियों को पालते हैं। लेकिन हम इन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वारदात का मास्टरमाइंड यूपी के बाहर है। उसे सपा ने ही टिकट देकर एमएलए और एमपी बनाया था।

फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग माफिया और अपराधियों को प्रश्रय दिया करते हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी बयान दिया है कि यह घटना बहुत दुःखद है, किसी को छोड़ेंगे नहीं, इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट लेकर जाएंगे। 

कैसे हुई थी हत्या 
राजूपाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल की शुक्रवार की देर शाम उनके घर पर गोली मारकर हत्या हो गई थी। उमेश पाल के गाड़ी से उतरते ही दौड़ा कर बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसमें उमेश पाल व उनके एक गनर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे गनर की हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के बाद अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और नीयत को गलत बताया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।