शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी: बताई महुआ मोइत्रा संग वायरल तस्वीर के पीछे की हकीकत

<p><em><strong>टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा</strong></em><em><strong> के साथ अपनी वायरल तस्वीरों पर तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि वह महुआ मोइत्रा की जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे, जिसमें उनकी बहन सहित लगभग 15 लोग शामिल थे।</strong></em></p>

शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी: बताई महुआ मोइत्रा संग वायरल तस्वीर के पीछे की हकीकत
24-10-2023 - 09:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले को लेकर विवादों में घिरीं महुआ मोइत्रा संग वायरल हो रहीं तस्वीरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। महुआ मोइत्रा संग तस्वीरें वायरल करने की घटना को शशि थरूर ने सस्ती राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सीरियस मुद्दा नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस फोटो के पीछे की हकीकत को भी बताया है और कहा कि यह उस दिन की तस्वीर है, जब उनकी जन्मदिन की पार्टी में हमलोग मिले थे।
मेरी राय में यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं
वायरल तस्वीरों पर थरूर ने कहा, ‘मेरा जीवन लोगों को समर्पित है। इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं। मेरी राय में यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं है।’ तिरुवनंतपुरम के सांसद ने स्पष्ट किया कि वह महुआ मोइत्रा की जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे, जिसमें उनकी बहन सहित लगभग 15 लोग शामिल थे। 
तस्वीर को काट-छांटकर दिखाया
उन्होंने कहा कि बर्थडे पार्टी के दौरान ली गई तस्वीर का क्रॉप्ड वर्जन दिखाकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ घटिया राजनीति है। यह उस बच्ची की जन्मदिन की पार्टी थी। खैर, वह कोई बच्ची नहीं है, लेकिन मेरे लिए वह एक बच्ची जैसी है। वह (सांसद महुआ मोइत्रा) मुझसे लगभग 20 साल छोटी है।’ शशि थरूर ने कहा, ‘यह उनकी जन्मदिन की पार्टी थी, जिसमें मेरी बहन सहित लगभग 15 लोगों ने भाग लिया था। पूरी तस्वीर दिखाने के बजाय, इसे काट-छांट और एडिट कर फैलाया जा रहा है।’
ट्रोल अब जिंदगी का अहम हिस्सा
शशि थरूर ने आगे कहा कि वह ऐसे ट्रोल्स को महत्व नहीं देते और लोगों के लिए काम करने में व्यस्त हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे इसे एक सीक्रेट मीटिंग के रूप में फैला रहे हैं, मगर फिर सवाल उठता है कि आखिर तस्वीर किसने क्लिक की? वहीं, इससे पहले महुआ मोइत्रा ने कहा था कि वह ‘भाजपा की ट्रोल सेना’ द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही उनकी कुछ निजी तस्वीरों को देखकर ‘सबसे अधिक आश्चर्यचकित’ थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।