शनिवार शाम को जयपुर मे माहौल हुआ भक्तिमय, जौहरी बाजार में किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
<p>आज शनिवार 3 जून को जयपुर के जौहरी बाजार में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जयपुर वासियों ने इस सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भरपूर आनंद लिया।</p> <iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/o4KDEJ-MyrU" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>
जयपुर के जौहरी बाजार में सांगानेरी गेट के निकट पूर्व मुखी हनुमान के सामने से लेकर बड़ी चौपड़ हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। इन लोगों ने जब संगीत के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया तो पूरा महौल भक्तिमय हो गया। जयपुर में दूर-दराज से लोग इस हनुमान चालीसा में पाठ के लिए पहुंचे थे।
हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान हालांकि यातायात में कुछ देर के लिए व्यवधान जरूर आया लेकिन इस व्यवधान के बावजूद पूरे अनुशासित तरीके से हनुमान चालीसा में किसी तरह का विघ्न नहीं आया। जौहरी बाजार में एक ओर धीरे-धीरे ही सही यातायात सुचारू रहा।
What's Your Reaction?