चार्जर देखते ही लगा देते हैं फोन..? कहीं लेने के देने न पड़ जाएं

चार्जर देखते ही लगा देते हैं फोन..? कहीं लेने के देने न पड़ जाएं
16-09-2022 - 10:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओडिशा में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच ओडिशा पुलिस ने गुरुवार, 15 सितंबर को लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर अपने मोबाइल फोन हैंडसेट को चार्ज न करें। पुलिस ने सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर आधुनिक गैजेट्स का उपयोग करके मोबाइल सेट से डेटा चोरी की संभावना जाहिर की है।
ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया। इसमें पुलिस ने लिखा, 'अपने मोबाइल को मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, यूएसबी पावर स्टेशन आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चार्ज न करें। साइबर जालसाज मोबाइल से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने और आपके फोन के अंदर मैलवेयर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।'
ऐसे हो रहा डेटा चोरी
साइबर विशेषज्ञों की राय है कि 'जूस जैकिंग' के जरिए मोबाइल हैंडसेट से डेटा की चोरी संभव है। उन्होंने कहा कि धोखेबाज इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक यूएसबी चार्जिंग स्टेशनों पर मैलवेयर लोड कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।