महात्मा गांधी और शास्त्री जी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया और जगह-जगह श्रमदान कार्य किये गये
<p><em>कृतज्ञ राष्ट्र भारत ने आज 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी और स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उन्हें श्नद्धांजलि दी गयी और नमन किया। देश के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी की ओर से देश में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है और संदर्भ में जगह-जगह श्रमदान कार्य आयोजित किये गये। उन्हीं की प्रेरणा से देश भर के विद्यालयों, कॉनियों में श्रमदान कार्य आयोजित हुए। </em></p>
देश भर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए घरों से बाहर निकलकर झाड़ू के साथ और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। जगह-जगह कचरा एकत्र कर, उसे जलाया गया। जयपुर की सांगानेर तहसील में बीलवा क्षेत्र के न्यू राहुल शिक्षा संस्थान की प्राचार्य श्वेता चतुर्वेदी ने बताया कि "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर स्वर्गीय प्रधानमंत्रीललाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती भी मनाई गई। चतुर्वेदी की देखरेख में स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने सफाई कार्य में योगदान दिया।
जयपुर के ही प्रताप नगर के प्रताप अपार्टमेंट में भी श्रमदान कार्य का आयोजन किया गया। यहां पर बच्चों, युवा और बुजुर्गों ने मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। प्रताप अपार्टमेंट MIG B के अध्यक्ष गोविंद ने बताया कि कॉलोमी में श्रमदान कार्य 1 अक्टूबर और आज 2 अक्टूबर को भारतीय योग संस्थान का 57वां योग दिवस समारोह मनाया गया जिसमें प्रताप अपार्टमेंट HIG एवं MIG B के साधको ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया।
प्रताप अपार्टमेंट HIG के उपाध्यक्ष सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि योग कार्यक्रम का प्रारम्भ एके कुलश्रेष्ठ जी द्वारा विभिन्न योगाभ्यासों एवं प्राणायाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर साधिकाओं ने योग गीत द्वारा योग का महत्व समझाया। योग आसनों के अलावा भारतीय योग संस्थान द्वारा किये गए योग के प्रति कार्य व संस्थान की गतिविधियों से एके. कुलश्रेष्ठ ने अवगत कराया। उन्होंने कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी साधकों व साधिकाओं से योग की महत्ता को बताते हुए दैनिक रूप से आयोजित होने वाले योगाभ्यास में अपने मिलने वालों और पड़ोसियों को भी साथ लाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों को नाश्ता करवाया गया। योगाभ्यास में बबीता गुप्ता, लेखा शर्मा, दीप्ति मिश्रा, पवन लखेरा, नरसी सिंह राठौड़ आदि ने व्यवस्था स्वरूप सहयोग दिया।
योगाभ्यास का कार्यक्रम भी हुआ

What's Your Reaction?