Jaipur: बाइक सवारों के बीच झगड़े की आड़ में साम्प्रदायिक हिंसा का विरोध... जयपुर बचाओ संघर्ष समिति का बड़ी चौपड़ पर धरना

<p><em>शहर के गंगापोल क्षेत्र में 29 अक्टूबर को हुई दुर्घटना को साम्प्रदायिक रंग देने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को प्रातः 10 बजे बड़ी चौपड़ पर धरना दिया जाएगा। समिति का कहना है कि बीच बचाव के दौरान आत्मरक्षा में हुई दुर्घटना को मॉब लिंचिंग का नाम देकर हिन्दू परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना की आड़ में समुदाय विशेष की हिंसक भीड़ द्वारा शहर में की जा रही लूटपाट और तोड़फोड़ के विरोध में यह महाधरना दिया जाएगा।</em><br /> &nbsp;</p>

Jaipur: बाइक सवारों के बीच झगड़े की आड़ में साम्प्रदायिक हिंसा का विरोध... जयपुर बचाओ संघर्ष समिति का बड़ी चौपड़ पर धरना
02-10-2023 - 08:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

29 सितम्बर 2023 को दो बाईक सवार मुस्लिम युवकों की आपस में टक्कर के बाद उनमें झगड़ा शुरू हो गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा खत्म करवाया लेकिन इसके बाद कुछ उपद्रवी घटना स्थल पर सरिये लेकर पहुंचे और हिंदुओं के साथ झगड़ा करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इस झगड़े के दौरान एक युवक ने आत्मरक्षा में हमलावर से सरिया छीन लिया और यह दुर्घटना घट गई। इसी क्रम में अगले दिन समुदाय विशेष की हिंसक भीड़ ने सड़कों पर उतर कर लूटपाट शुरू कर दी। समिति का आरोप है कि स्थानीय विधायकों का प्रशासन पर लगातार दबाव होने के चलते पुलिस ऐसी घटनाओं में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पाती। इसीलिए इन घटनाओं के प्रति विरोध़ जताने के लिए समिति बुधवार को बड़ी चौपड़ पर धरना देगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।