न्यूजीलैंड की तर्ज पर अब भारत में भी पुरुष व महिला क्रिकेटरों पर एकसमान फीस प्रणाली लागू
<p><em><strong>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बहुत ही बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि महिला क्रिकेटरों को अब पुरुष खिलाड़ियों जितनी ही मैच फीस दी जाएगी।</strong></em></p>
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बहुत ही बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि महिला क्रिकेटरों को अब पुरुष खिलाड़ियों जितनी ही मैच फीस दी जाएगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे लैंगिंक समानता की दिशा में पहला कदम उठाते हुए खुशी हो रही है। हम भारतीय महिला टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बराबर की नीति लागू कर रहे हैं। हम क्रिकेट में लैंगिक समानता की दिशा के नये युग में प्रवेश कर रहे हैं और हम पुरुष और महिला क्रिकेटरों को बराबर मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। जय शाह ने कहा यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने इस भेदभाव को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं।
पुरुष क्रिकेटर की फीस
भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स को एक टेस्ट मैच के 15 लाख रुपये दिये जाते हैं।
एक वनडे मैच के उन्हें 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच के 3 लाख रुपये दिये जाते हैं।
अब तक इतने रुपये मिलते थे महिला क्रिकेटर को
यदि औसतन तुलना की जाय तो अब तक सीनियर महिला क्रिकेटर्स को प्रतिदिन मैच के लिए 20 हजार रुपये फीस मिलती थी। यह किसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेटर के लगभग बराबर थी जबकि सीनियर पुरुष खिलाड़ी प्रतिदिन मैच फीस के तौर पर औसतन 60 हजार रुपये कमाई करते हैं। ऐसे में यह महिला और पुरुषों के बीच एक बड़ा अंतर था मगर अब यह भेदभाव भी दूर हो जाएगा.। वर्ष 2022 से पहले महिला क्रिकेटरों को मैच फीस के तहत सिर्फ 12,500 रुपये दिये जाते थे। इसके साथ ही जय शाह ने इस फैसले का सपोर्ट करने के लिए अपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया है।
What's Your Reaction?