पति के सामने फांसी लगा रही थी वो और पति बना रहा था उसकी मौत का वीडियो !

<p><em><strong>कानपुर में एक पति का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। पत्नी पंखे से लटककर फांसी लगाने की कोशिश करती रही और पति उसको बचाने की जगह वीडियो बनाता रहाएक बार महिला फांसी लगाने से पहले रुक गई&nbsp;लेकिन कुछ देर बाद फंदे से लटककर झूल गई।&nbsp; सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।&nbsp;पति पर मृतका के परिवारवालों की तरफ से हत्या का मामला दर्ज किया गया है।</strong></em></p>

पति के सामने फांसी लगा रही थी वो और पति बना रहा था उसकी मौत का वीडियो !
27-10-2022 - 07:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खबर के मुताबिक किदवई नगर की रहने वाली शोभिता की शादी 5 साल पहले गुलमोहर विहार के रहने वाले संजू गुप्ता से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था। मंगलवार, 25 अक्टूबर की दोपहर शोभिता ने अपने घर में फांसी लगा ली। संजीव ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी। शोभिता के पिता राजकिशोर अपने घरवालों के साथ जब घबराए हुए बेटी के ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि बेटी की बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी, उसका पति संजीव उसके चेस्ट में हमिंग कर रहा था।
उन्होंने जब पूछा उससे कि फांसी कैसे लगाई? क्यों लगाई? तो उसने अपने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कह दिया यह पहले भी फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, तब मैंने उसे बचा लिया था। इस खुदकुशी का वीडियो संजीव ने अपने ससुराल वालों को दिखा दिया। वीडियो देखकर मृतका के परिवार वाले हैरान रह गये क्योंकि उनकी बेटी फांसी लगा रही थी और उनका दामाद खुदकुशी का वीडियो बना रहा था। वह  उसको मना करने के बजाय बोल रहा था, ' तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी है। '
मृतक महिला के पिता ने आरोपी दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा क्योंकि उसको अस्पताल तक नहीं ले गया। हम लोग उसको तुरंत उठा कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हमने हनुमंत बिहार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।