फ्लिपकार्ड में अब मिलेगा वन स्टॉप सोलुशन; उपकरणों और उत्पाद के साथ अब मिलेगी सर्विस और इंस्टालेशन सेवा भी

<p><em>भारत के स्&zwj;वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्&zwj;लेस फ्लिपकार्ट ने अपनी ऍप पर होम प्रोडक्&zwj;ट सर्विस शुरू करने की घोषणा की है जो ग्राहकों को प्रोडक्&zwj;ट रिपेयर, मेंटीनेंस तथा इंस्&zwj;टॉलेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी।&nbsp;</em></p>

फ्लिपकार्ड में अब मिलेगा वन स्टॉप सोलुशन; उपकरणों और उत्पाद के साथ अब मिलेगी सर्विस और इंस्टालेशन सेवा भी
26-12-2022 - 01:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन आफ्टर-सेल्‍स सेवाओं को फ्लिपकार्ट की सर्विस आर्म जीव्‍स के लिए  उपलब्‍ध कराया गया है जो कि ग्राहकों एवं कारोबारों के लिए संपूर्ण पोस्‍ट-परचेज़ सर्विस सॉल्‍युशंस उपलब्‍ध कराती है। ग्राहक अब फ्लिपकार्ट की भरोसेमंद ऍप पर खरीदारी के अलावा झंझटमुक्‍त रिपेयर, मेंटीनेंस और इंस्‍टॉलेशन सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे जो कि ऍप की ‘रिपेयर एंड मोर’ कैटेगरी के जरिए उपलब्‍ध हैं। इन सेवाओं को सभी प्रकार के होम  प्रोडक्‍ट्स के लिए उपलब्‍ध कराया गया है, बेशक वे कहीं भी खरीदे गए हों। ग्राहकों को मोबाइल्‍स, होम एप्‍लायंसेज़, टैबलेट्स, लैपटॉप्‍स, फर्नीचर, कंज्‍यूमर इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स समेत अन्‍य कई उत्‍पादों के मामले में प्रशिक्षित एक्‍सपर्ट्स के जरिए ये सेवाएं मिलेंगी।

300 से अधिक वॉक-इन सर्विस सेंटर्स, 1000+ सर्विस पार्टनर्स, 9,000+ प्रशिक्षित इंजीनियरों तथा 400 शहरों में उपलब्‍ध जीव्‍स ग्राहकों को देश के दूरदराज तक के इलाकों में भी आफ्टर-सेल्‍स सेवाएं उपलब्‍ध कराएगा। ये सेवाएं 90 से ज्‍यादा नेशनल और इंटरनेशनल ब्रैंड्स के 40 से अधिक श्रेणियों में उपलब्‍ध उत्‍पादों पर प्रदान की जाएंगी जो कि ग्राहकों के लिए भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करने की जीव्‍स की क्षमताओं को दोहराता है। ग्राहकों को प्रशिक्षित तकनीशियनों से सुविधाजनक और एक्‍सपर्ट सेवाओं के साथ-साथ उचित दाम पर असली स्‍पेयर पार्ट्स आदि भी उपलब्‍ध होंगे।

बेहतर सर्विसेस के लिए जीव्‍स हो चुका है सम्मानित 
जीव्‍स के पास प्रॉपरायटरी सेवाओं तथा पार्टनर नेटवर्कों का एक बड़ा तंत्र मौजूद है। जीव्‍स द्वारा 40+ से अधिक प्रोडक्‍ट कैटेगरीज़ के लिए उपलब्‍ध कराए जाने वाले बिक्री-उपरांत समाधानों/सेवाओं जैसे कि रिपेयर, मेंटीनेंस, डेमो, इंस्‍टॉलेशन तथा मूल्‍य वर्धित सेवाओं (VAS) के अलावा प्रोटेक्‍शन एवं एक्‍सटैंडेड वारंटी,इनबाउंड, आउटबाउंड एवं नॉन-वॉयस कस्‍टमर केयर सेवाओं ने इसे अव्‍वल स्‍थान पर पहुंचाया है। हाल में जीव्‍स (jeeves) को लगातार दूसरे साल भारत के सर्वाधिक भरोसेमंद कंज्‍यूर ड्यूरेबल्‍स सर्विस एंड सॉल्‍यूशन प्रदाता 2022 के तौर पर सम्‍मानित किया गया है।

ऑफर का लाभ उठाने के लिए ये करें :

स्टेप 1
ग्राहकों को फ्लिपकार्ट ऍप पर बॉटम बार में से कैटेगरी सैक्‍शन में
''रिपेयर एंड मोर’’
को चुनना होगा।

स्टेप  2
ग्राहक यहां उपलब्‍ध सेवाओं जैसे मोबाइल रिपेयर,एसी क्‍लीनिंग,गीज़र इंस्‍टॉलेशन,टीवी इंस्‍टॉलेशन,लैपटॉप रिपेयर एंड सैट अप,
एसी इंस्‍टॉलेशन तथा फर्नीचर असेंबली आदि में से आवश्‍यकतानुसर सेवा चुन सकते हैं।

स्टेप  3
आवश्‍यकतानुसार सेवा का चुनाव करने के बाद,
ग्राहक भुगतान कर सकते हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।