राजस्थानः रक्षा स्वयंसेवकों यानी होमगार्ड्स के 3842 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

<p><em>निदेशालय गृह रक्षा&nbsp; द्वारा गृह रक्षा स्वयं सेवकों&nbsp; यानी होमगार्ड्स के&nbsp;3842 (सीमा गृह रक्षा के 297 एवं शहरी गृह रक्षा के 3545) पदों पर नामांकन के लिए 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 को रात्रि 12.00 बजे तक ऑन लाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष होना आवश्यक है।&nbsp;</em></p>

राजस्थानः  रक्षा स्वयंसेवकों यानी होमगार्ड्स के 3842 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
11-01-2023 - 12:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस सम्बंध में उप महासमादेष्टा गृह रक्षा विजय सिंह भाम्भू ने बताया  कि नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित परीक्षा स्थल पर पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्रों (जो भी लागू हो) जांच की जाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा (च्म्ज्) एवं शारीरिक माप-तौल परीक्षण (च्ैज्) आयोजित करने के पश्चात् सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्राप्तांक एवं विशेष योग्यता के प्राप्तांकों की गणना की जायेगी।  उन्होंने बताया कि इसके आधार पर योग्यता सूची तैयार कर स्वयं सेवकों के नामांकन के लिए चयन किया जायेगा।

 उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी गृह रक्षा विभाग राजस्थान की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन ई-मित्र के माध्यम से विभागीय वेबसाइट https://recruitment2. rajasthan.gov.in पर कर सकते है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।