आरपीएससीः 17 नवंबर तक कर सकेंगे वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन
<p><em><strong>संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से 5 नवंबर से 14 नवंबर, 2022 तक उपरोक्त चार मुख्य प्रविष्टियों में संशोधन का अवसर दिया गया था।</strong></em></p>
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन की अवधि का विस्तार किया गया है। अब अभ्यर्थी 17 नवंबर, 2022 को रात्रि 12 बजे तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन की चार मुख्य प्रविष्टियों अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक एवं जेंडर को मूल दस्तावेजों के अनुसार सिंक्रोनाइज कर सकेंगे।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से 5 नवंबर से 14 नवंबर, 2022 तक उपरोक्त चार मुख्य प्रविष्टियों में संशोधन का अवसर दिया गया था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग की ओर से इसकी अवधि को बढ़ाया गया है। मूल दस्तावेजों के अनुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन की इन प्रविष्टियों को सिंक्रोनाइज करने के लिए ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क देना होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर ई-मेल से अथवा दूरभाष 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?