पाकिस्तान में ऑनलाइन केक मंगवाया, बेकरी ने जो लिखकर भिजवाया...उसने बंदे को ही नहीं, पूरे ट्विटर को हिलाया
<p><em><strong>ऑनलाइन फूड डिलीवरी के साथ, चीजें बहुत आसान हो गई हैं। बस कुछ क्लिक के साथ आप जो कुछ भी खाना चाहते हैं, उसे ऑर्डर कर सकते हैं। आपको बस आइटम चुनना है, ऑर्डर देना है और भुगतान करना है और आइटम आपके घर हाजिर। लेकिन, पाकिस्तान में ये इतना आसान नहीं है। इसकी एक बानगी ने पूरे ट्विटर पर बवाल मचा दिया है। </strong></em></p>
पाकिस्तान में एक ट्विटर यूजर जावेद शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ऑर्डर किए गए केक की एक तस्वीर साझा करते हुए जो कहानी लिखकर भेजी है, उसे देखकर कुछ लोगों की हंसी नहीं रूक रही तो कुछ लोग इसे अंग्रेजी तीया-पांचा कहकर मातम मना रहे हैं। बंदे को जो केक डिलिवर किया गया उस पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा था, ब्रिंग चेंज ऑफ 2000 (2000 का छुट्टा ले के आना)। ट्विटर पर केक का फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि उर्दू में उन्होंने हिदायत देते हुए विक्रेता से 2000 रूपये खुल्ले लाने के लिए कहा था। उधर, केक निर्माता ने जाने कैसे यह सोच लिया कि षायद यही वे षब्द हैं, जिसे वह केक पर लिखवाना चाहता है।
अपलोड होने के बाद से तस्वीर 2,20,000 से अधिक बार देखी गई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इसी तरह एक केक पर ‘वी लव पाकिस्तान’ की जगह लिखा था, ‘व्हील ऑफ पाकिस्तान।’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि उन्होंने आपके केक को ठंडा कर दिया। जब भी मैं अपना ऑर्डर देता हूं, वे मुझे बताते हैं कि फ्रॉस्टिंग व्यक्ति छुट्टी पर है।’
ऐसे अतरंगी लोगों की अपने देश में भी कमी नहीं है। तमिलनाडु के वी बूबाथी नाम के एक व्यक्ति ने 1 रुपये के सिक्कों में पूरी राशि का भुगतान करके अपनी सपनों की बाइक बजाज डोमिनार खरीदी, जिसकी कीमत 2.6 लाख रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोरूम को पैसे गिनने में लगभग 10 घंटे लगे, जिसे वैन में लाया गया और व्हीलबैरो की मदद से उतारा गया।
What's Your Reaction?