ऑपरेशन दोस्तः भारतीय महिला सैनिक का माथा चूमती तुर्की की महिला की दिल छू लेने वाली तस्वीर... सेना ने ट्वीट में लिखा, ‘हमें परवाह है’

<p><em><strong>&lsquo;ऑपरेशन दोस्त&rsquo; के तहत, भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्की में बचाव अभियान में शामिल होने के लिए अपनी मेडिकल टीम और अन्य विशेषज्ञ इकाइयों को भेजा हुआ है।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

ऑपरेशन दोस्तः भारतीय महिला सैनिक का माथा चूमती तुर्की की महिला की दिल छू लेने वाली तस्वीर... सेना ने ट्वीट में लिखा, ‘हमें परवाह है’
11-02-2023 - 07:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सबसे बड़ी त्रासदी से जूझ रहे तुर्की की समय पर मदद करके भारत वहां के निवासियों का दिल जीत रहा है। हमारी सेना और बचाव दल ने त्रासदी से प्रभावित लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है और उनकी सेवा में जुटी है। भूकंप आते ही भारत ने तुरंत जरूरी सामान और बचाव दल के साथ हवाई जहाज तुर्की रवाना कर दिया था। भारतीय सेना ने हाटे में एक फील्ड अस्पताल भी स्थापित किया। विदेश मंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने अस्पताल की स्थापना करने और वहां स्थानीय लोगों को सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय सेना के कर्मियों की तस्वीरें साझा की थीं।
इसी बीच, गुरुवार शाम को सेना ने ग्राउंड जीरो से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी साझा की। पहले ही दिन इंटरनेट पर छाई इस तस्वीर में तुर्की की एक बुजुर्ग महिला को महिला सैन्यकर्मियों को गले लगाते और चूमते हुए दिखाया गया है। इस मनभावन तस्वीर में सैन्य अधिकारी भरपूर मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भूकंप राहत प्रयासों के लिए बचावकर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर भारत से छठा विमान तुर्की पहुंच गया है। छठी उड़ान में अतिरिक्त बचाव दल, श्वान दस्ते और आवश्यक दवाएं थीं।
भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल ने तुर्की के इस्केंदरुन, हाटे में मेडिकल, सर्जिकल और आपातकालीन वार्ड चलाने के साथ काम करना शुरू कर दिया है। इसमें एक्स-रे लैब और मेडिकल स्टोर भी है। इधर, भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ को एक ‘बहुत महत्वपूर्ण अभियान’ बताया, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।