भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहां आती स्वर्ग जैसी फीलिंग !
<p><em><strong>भारत विविध संस्कृतियों और अनगनित रहस्यमयी जगहों से भरा पड़ा है। राजसी हिमालय से लेकर शांत दक्षिणी तट तक, कई सुरम्य शहर हैं जो न केवल आंखों को लुभाते हैं बल्कि इतिहास और प्राकृति की सुंदरता से भी सराबोर हैं। आज हम आपको उन 10 शहरों की यात्रा पर ले जाएंगे, जहां जाने पर आपको स्वर्ग जैसी फीलिंग होगी। एक बार गए तो फरि लौटने का मन नहीं करेगा।</strong></em></p>
दार्जिलिंग
पूर्वी हिमालय की चोटी पर स्थति पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत शहर अपने चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां विश्व की कुछ सबसे बेहतरीन चाय का उत्पादन होता है। कंचनजंगा की चोटियां, शहर की ठंडी जलवायु और ऐतहिासकि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे देखकर आप खुश हो जाएंगे। अगर आप यहां 5 दिन के लिए जाएं तो 20,000 से 25,000 रुपये में आप अच्छे से घूम सकते हैं।
ऊटी
नीलगिरि पहाड़ियों में बसा यह सुरम्य हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हरियाली और सुहावने मौसम से लदे इस टाउन को इसीलिए ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है। ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर तक माना जाता है, क्योंकि इस समय तापमान 15 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है। अगर आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो 20000 से 25 हजार रुपये में आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।
शिमला
हिमालय की तलहटी में बसा शिमला एक आकर्षक हिल स्टेशन है। बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी घाटियों और विक्टोरियन वास्तुकला से सजा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत का अनूठा मिश्रण पेश करता है। आप मॉल रोड पर इत्मीनान से टहल सकते हैं, जाखू मंदिर देख सकते हैं। और रिज से मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
लेह
देश के सबसे उत्तर में स्थित लेह अपने ऊबड़-खाबड़ नजारों, बौद्ध मठों और अनूठी संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। बंजर पहाड़ों और उच्च ऊंचाई वाले रेगिस्तान से घिरा लेह झिलमिलाती पैंगोंग झील की वजह से मनोरम लगता है। मैग्नेटिक हिल के नाम से मशहूर लेह में लेह पैलेस मौजूद है। इस आलीशान महल को 17वीं शताब्दी में राजा सेंगे नामग्याल ने बनवाया था।
उदयपुर
राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को सिटी ऑफ लेक भी कहते हैं। प्राचीन झीलें, भव्य महल और संर्कीर्ण घुमावदार सड़कें, इसकी भव्यता में चार चांद लगा देते हैं। पिछोला झील की ओर देखने वाला राजसी सिटी पैलेस शहर की शाही विरासत का एक प्रमाण है। सूर्यास्त के समय झील पर नाव की सवारी से अरावली पहाड़ियों का दृश्य मनमाहक लगता है।
मैक्लोडगंज
छोटा ल्हासा के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश का यह शहर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान है। यहां प्रकृति की सुंदर छटा के साथ कई शानदार मठ हैं, जो आपका दिल जीत लेते हैं। यहां ट्रैकिंग करने का भी खूब मौका मिलेगा। चारों ओर पहाड़ियों के बीच स्थित, मैक्लोडगंज प्राचीन तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति से घिरा हुआ है।
What's Your Reaction?