स्विटजरलैंड से कम नहीं हमारा कश्मीर...! गडकरी बोले- यहां के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को अमेरिका जैसा बनाएंगे, जोजिला टनल का दौरा किया

<p><em><strong>कश्मीर के सोनमर्ग में बन रही 13 किलोमीटर की जोजिला टनल एशिया की सबसे लंबी टनल है।</strong></em></p>

स्विटजरलैंड से कम नहीं हमारा कश्मीर...! गडकरी बोले- यहां के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को अमेरिका जैसा बनाएंगे, जोजिला टनल का दौरा किया
11-04-2023 - 09:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत और दुनियाभर से लोग स्विट्जरलैंड जाते हैं जबकि हमारा कश्मीर स्विट्जरलैंड से भी अच्छा है। हम जम्मू-कश्मीर के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को अगले 3-4 साल में अमेरिका जैसा बनाएंगे। हम इसके लिए काम कर रहे हैं। गडकरी सोमवार को कश्मीर के सोनमर्ग में बन रही जोजिला टनल का कामकाज देखने पहुंचे थे।
एशिया की सबसे लंबी टनल
जोजिला टनल लद्दाख को हर मौसम में देश से जोड़े रखेगी। इस टनल को ऐतिहासिक बताते हुए गडकरी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कश्मीर घाटी को कन्याकुमारी से जोड़ने के सपने का हिस्सा है। 13 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल एशिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लागत 4,900 करोड़ रुपए है। टनल का काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
5000 करोड़ रुपए कम हुई लागत
गडकरी ने कहा कि पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 12,000 करोड़ रुपए थी, लेकिन विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों के साथ एक साल तक चर्चा के बाद, इसकी लागत 5000 करोड़ रुपए कम हो गई। हमारे देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 5,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। ये बहुत मुश्किल काम है, यहां माइनस 26 डिग्री में लोग काम कर रहे हैं।
20 मिनट में पास कर जाएंगे दर्रा
सर्दियों के दौरान श्रीनगर-लद्दाख हाईवे के बंद होने से यहां के लोगों और सैनिकों दोनों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। टनल पूरी हो जाने पर यह इलाके के लिए गेम चेंजर साबित होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जोजिला दर्रे (पास) को पार करने में अभी औसत लगभग तीन घंटे लगते हैं। इस टनल के बन जाने पर दर्रे को 20 मिनट में पार किया जा सकेगा।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इस सुरंग के बनने से जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म में 2-3 गुना बढ़ोतरी होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम बहुत जगहों पर सड़क किनारे हैंडलूम, हस्तकला, पश्मीना शॉलों के लिए दुकानें डाल रहे हैं। हमें यहां के उपराज्यपाल ने 13.5 एकड़ जगह दी है। हमने अधिकारियों को अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार देने को कहा है। मैंने उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर सरकार से रिसॉर्ट्स और एडवेंचर गेम्स की योजना बनाने को कहा है। स्विट्जरलैंड की तरह हम यहां बहुत कुछ विकसित कर सकते हैं।
इलाके में 19 टनल्स बन रहीं
जम्मू और कश्मीर में 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से कम से कम 19 टनल का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य रूप से नाशरी और बनिहाल खंड के बीच ये टनल बन रही हैं। लैंड स्लाइड (भूस्खलन) की चपेट में आने से यहां की सड़कें बार-बार बंद हो जाती हैं।
सड़कों के पास एयर स्ट्रिप
देश की सीमाओं के पास एयर स्ट्रिप डेवलप करने के सवाल पर गडकरी ने कहा कि सरकार 29 एयर स्ट्रिप वाली सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही हैं, जिनमें से नौ पूरी हो चुकी हैं। इन सड़कों पर प्लेन उतारे जा सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।