बिहार एग्जिट पोल 2025: एनडीए की वापसी तय, महागठबंधन ने नतीजों को किया खारिज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न होने के बाद जारी एग्जिट पोल परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है। लगभग सभी सर्वेक्षणों में एनडीए को 130 से 160 सीटों तक मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन (MGB) को 70 से 100 सीटों के बीच सीमित बताया..

बिहार एग्जिट पोल 2025: एनडीए की वापसी तय, महागठबंधन ने नतीजों को किया खारिज
12-11-2025 - 11:52 AM

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न होने के बाद जारी एग्जिट पोल परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है।
लगभग सभी सर्वेक्षणों में एनडीए को 130 से 160 सीटों तक मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन (MGB) को 70 से 100 सीटों के बीच सीमित बताया गया है।

महागठबंधन ने इन नतीजों को खारिज करते हुए कहा है कि "वास्तविक परिणाम 14 नवंबर को सबके सामने होंगे, और जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।"

मुख्य एग्जिट पोल अनुमानों की झलक

सर्वेक्षण एजेंसी

NDA सीटें

महागठबंधन सीटें

अन्य

दैनिक भास्कर

145–160

73–91

5–10

पीपल्स इनसाइट

133–148

87–102

JSP: 0–2, अन्य: 3–6

मेट्राइज़

147–167

70–90

पीपल्स पल्स

133–159

75–101

JSP: 0–5

डीवीसी रिसर्च पोल्स

137–152

83–98

JSP: 2–4, अन्य: 4–8

सभी प्रमुख सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है जबकि महागठबंधन की स्थिति पिछली बार की तुलना में कमजोर बताई जा रही है।

महागठबंधन ने एग्जिट पोल खारिज किए

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके सहयोगियों ने इन एग्जिट पोल्स को “जनता की भावना के खिलाफबताते हुए खारिज किया है।
आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि ग्राउंड रिपोर्ट कुछ और कहती है और वास्तविक नतीजे एनडीए को चौंका देंगे।”

एग्जिट पोल क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं?

एग्जिट पोल मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद मतदाताओं से पूछे गए सवालों पर आधारित होते हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों या मीडिया संगठनों के शोधकर्ता मतदाताओं से यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया।
इसके बाद आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि कौन-सा गठबंधन या दल कितनी सीटें जीत सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि एग्जिट पोल केवल संभावित रुझान दिखाते हैं, और अंतिम नतीजे कई बार पूरी तरह अलग साबित होते हैं।

14 नवंबर को मतगणना के बाद यह साफ होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन लौटता है एनडीए या महागठबंधन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।